Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

उपायुक्त ने पल्स पोलियो दवा पिलाकर अभियान का शुभारम्भ

उपायुक्त कांगड़ा सी पालरासू क्षेत्रीय अस्पताल में पल्स पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ करते हुए
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 24 Feb 2013

Last updated on: Feb 24, 2013, 00:00 IST

उपायुक्त कांगड़ा श्री सी पालरासू ने आज क्षेत्रीय अस्पताल में पल्स पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण का शुभारम्भ किया । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला में आज 0 से 5 वर्ष तक की आयु के लगभग एक लाख 40 हजार बच्चों को द्वितीय चरण में पल्स पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि हिमाच्छादित क्षेत्र बड़ा भंगाल में यह खुराक अप्रैल-मई में पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला में पल्स पोलियो कार्यक्रम को सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित ढंग से कार्यान्वित करने के लिये कुल 1070 बूथ स्थापित किये गये हैं, जिसमें से 1027 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 43 शहरी क्षेत्रों में स्थापित होंगे। तथा इस अभियान को सफल बनाने के लिये स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त आंगनवाड़ी एवं अन्य विभागों के कुल 4280 कर्मचारी तैनात किये गये हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिला की सीमा पर लगते सभी प्रवेश द्वारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, आर्मी छाबनी, मुख्य धार्मिक स्थलों इत्यादि में बच्चों को दवा पिलाने के लिये 26 ट्रांजिट तथा 67 विशेष टीमें गठित की गई हैं, ताकि यात्रा के दौरान इस आयुवर्ग का कोई भी बच्चा पल्स पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। पालरासु ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत उद्योगों, ईंट भट्ठों, क्रशरों, झुग्गी झोंपड़ी इत्यादि में रहने वाले प्रवासी मज़दूरों के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के भी विशेष प्रबन्ध किये गये हैं ताकि कोई भी शिशु खुराक पीने से वंचित न रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ$ धु्रव शरण गुरंग, ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए पल्स पोलियो दवा पिलाने किये गये प्रबन्धों बारे में विस्तृत जानकारी दी।

 

Tags: dc dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD