Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणा के गुरद्वारों को राज्य सरकार के नियंत्रण में लाना सिक्ख पंथ के साथ धोखा-शरणजीत ढिल्लों

हरियाणा में गुरद्वारों का प्रबन्ध सरकारी कर्मचारियों के हाथ में होगा

शरणजीत सिंह ढिल्लों
शरणजीत सिंह ढिल्लों
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 23 Jul 2014

Last updated on: Jul 23, 2014, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल के जनरल सचिव और सिंचाई मंत्री पंजाब शरणजीत सिंह ढिल्लों ने हरियाणा के लिए अलग शिरोमणि गुरद्वारा प्रबन्धक कमेटी के पास किये गये बिल को पूरी तरह गैर संवैधानिक व राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि हरियाणा के गुरद्वारों को राज्य सरकार के नियंत्रण अधीन लाना सिक्ख पंथ के साथ बहुत बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि इसको 'मनी बिल श्रेणी में पास करवाना एक राजनीतिक चाल है जिसको सिक्ख बर्दास्त नहीं करेंगें। ढिल्लों ने आज यहां जारी एक प्रैस  बयान में कहा कि हरियाणा के लिए अलग शिरोमणि गुरद्वारा प्रबन्धक कमेटी के कानून को हरियाणा विधान सभा में पास करवाने का समय ही इसके छूपे हुए हितों को बयान करता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने जानबूझ कर इस बिल को मनी बिल की कैटागरी में पास करवाया है ताकि इसको राष्ट्रपति से स्वीकृति की जरूरत न पड़े। जबकि संविधान अनुसार यह बिल रिलीजियस कानून के तहत सिविल बिल अधीन आता है और यह मामला कनक्रंट लिस्ट में होने के कारण इसको भारत के राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत किया जाना था। 

ढिल्लों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एक गैर संवैधानिक कानून बनाकर सिक्ख गुरधामों को अपनी सरकारी सम्पत्ति करार दे दिया है और श्रद्धालुओं द्वारा गुरूघर में चढ़ाई जाने वाली माया को भी सरकारी खजाना बना लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पवित्र सिक्ख अस्थानों की सेवा संभाल के लिए जिनको प्रबन्ध सोंैपने की चाल चली जा रही है वास्तव में वह हरियाणा सरकार के मसंद हैं। जो सरकारी खजाने से वेतन लिया करेंगें। स. ढिल्लों ने कहा कि हरियाणा सरकार की यह कार्रवाई पंथक जजबातों के लिए असहनीय है कि पँथ के धार्मिक मामलों से सम्बन्धित एक्ट को तोडऩे के लिए हरियाणा सरकार ने अपनी कार्रवाई को एक माईक या मनी बिल का नाम देने का गुनाह किया है इसका सीधा सीधा अर्थ यह है कि गुरूधामों में संगतों द्वारा अथाह श्रद्धा से चढ़ाई जाती माया गुरू घर की नहीं बल्कि हरियाणा सरकार के खजाने की सम्पत्ति बन गई है। उन्होंने कहा कि गुरूधामों की सेवा भी अब पँथ के प्रतिनिधियों के हाथ नहीं बल्कि हरियाणा की कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित किये कर्मचारियों के हाथ सौंपने की बात की जा रही है। 

ढिल्लों ने अलग हरियाणा कमेटी को सिक्खों के साथ धोखा करार देते हुए कहा कि हुड्डा में पिछले दस वर्षों में चौथी बार सिक्खों को अलग कमेटी के नाम पर बांटने की नाकाम कोशिशें की हैं और अब आगामी विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की संभावी हार को देखते हुए राजनीतिक ड्रामा रचा है। स. ढिल्लों ने कहा कि भारत के इतिहास में शिरोमणि गुरद्वारा प्रबन्धक  क कमेटी का विलक्षण इतिहास है और अनेकों कुर्बानियां और सिक्खों की शहीदियों के बाद गुरद्वारों का प्रबन्ध महंतों से छीन कर सिक्खों ने हासिल किया था। उन्होंने बताया कि 1925 में सिक्खों द्वारा गुरद्वारों का प्रबन्ध हासिल करने के बाद ज्वाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी ने कहा था कि यह देश क ी आजादी की पहली लड़ाई लड़ी गई है।ढिल्लों ने आगे कहा कि स. प्रकाश सिंह बादल ने अपनी पूरी जिन्दगी सिक्ख कौम और  पंजाब के हितों को समर्पित की है और वह आज भी शिरोमणि गुरद्वारा प्रबन्धक कमेटी को टुकड़े-टुकड़े होने से बचाने के लिए प्रत्येक सँभव यत्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशें में चूर किसी व्यक्ति को किसी धर्म में दखल अंदाजी करनी असूलों से ही गलत है।

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD