Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जलागम कार्यक्रम पर व्यय होंगे 44 करोड़: उपायुक्त

जलागम परियोजना करेगी जल, जंगल, जमीन का संरक्षण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 22 Feb 2013

Last updated on: Feb 22, 2013, 00:00 IST

कांगड़ा जिला के पांच विकास खण्डों में एकीकृत जलागम प्रबन्धन परियोजना के तहत 44 करोड़ रूपये की राशि व्यय करके 30 हजार हेक्टेयर भूमि का उपचार किया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा श्री सी पालरासु ने आज यहां जलागम कार्यक्रम की प्रगति बारे आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिला के विकास खण्ड रैत, सुलह, फतेहपुर, भवारना तथा नगरोटा सूरियां में कार्यान्वित की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल, जंगल और जमीन का संरक्षण करना है, जिसके लिये इस परियोजना के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रम कार्यान्वित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन विकास खण्डों में जलागम कार्यक्रम के तहत चैकडैम, तालाब, बर्षाजल संग्रहण टैंक इत्यादि का निर्माण करके व्यर्थ बहने वाले जल का भण्डारण करके रोजमर्रा की आवश्यवकताओं के अलावा लघु सिंचाई इत्यादि के कार्यों में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वनीकरण कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर कार्यान्वित किया जाए तथा खाली पड़ी भूमि पर औषधीय पौधे इत्यादि रोपित किये जाएं, जिससे जहां पर्यावरण संरक्षित होगा, वहीं पर किसानों की आय का साधन विकसित होंगे। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषि भूमि के संरक्षण के लिये भी कई योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं ताकि भारी वर्षा व बाढ़ के कारण किसानों के खेतों को कोई नुकसान न पहुंच सके। उपायुक्त ने इस कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यान्वयन में लोगों को जागरूक करके उनका सहयोग लें तथा स्थानीय क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार विकासकार्य करवाये जाएं ताकि इस परियोजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को हासिल हो सके। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त श्री रोहन ठाकुर, डीएफओ श्री संजय सैन, परियोजना अधिकारी श्री कुलवीर राणा, मिड हिमालयन के जलागम विकास अधिकारी श्री लाल चन्द पटियाल सहित नौणी एवं पालमपुर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ तथा विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

 

Tags: dc dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD