Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मनरेगा की कार्ययोजना को एक सप्ताह में प्रेषित करें : उपायुक्त

डीआरडीए के सभागार में मनरेगा कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उपायुक्त कांगड़ा सी पालरासु
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 22 Feb 2013

Last updated on: Feb 22, 2013, 00:00 IST

उपायुक्त कांगड़ा सी पालरासु ने मनरेगा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि वह आगामी वित्त वर्ष 2013-14 के लिये वार्षिक योजना के बजट का प्रारूप एक सप्ताह के भीतर प्रेषित करना सुनिश्चित करें ताकि मामला समय पर स्वकृति हेतु सरकार को भेजा जा सके। उपायुक्त आज यहां डीआरडीए के सभागार में मनरेगा कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इसके तहत कार्यान्वित किये जा कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के सुचारू रूप से कार्यान्वयन के लिये सभी सम्बद्घ विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्घ हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिये निर्धारित सभी वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों को मार्च तक पूरा किया जाए। उपायुक्त ने सभी बीडीओ को निर्देश दिये कि सम्बद्घ विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर सम्बन्धित एसडीएम की अध्यक्षता में प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाए, जिससे मजदूरी इत्यादि के मस्टरोल समय पर जारी हो सकें तथा जॉबकार्डधारकों को 100 दिन का रोज़गार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्य आरम्भ करने से 10 दिन पहले मस्टरोल के लिये सम्बन्धित बीडीओ से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत किये गये निर्माणकार्य के समीप विवरण पट्टिका स्थापित कर योजना की जानकारी अंकित की जाए। उन्होंने जॉबकार्डधारकों को समय पर मजदूरी के भुगतान करने के लिये निर्देश दिये।बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त श्री रोहन ठाकुर, परियोजना अधिकारी श्री कुलवीर राणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: dc dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD