हिमाचल प्रदेश : कर्मचारियों से पौधे लगाने का आग्रह
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 20 Jul 2014
Last updated on: Jul 20, 2014, 00:00 IST
हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने रविवार को सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील की कि उन्हें पहाड़ियों को फिर से हराभरा बनाने के लिए कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए। भरमौरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस वर्ष वन विभाग ने 1.5 करोड़ पौधे लगाने की योजना बनाई है, जिसमें 45 लाख औषधीय पौधे होंगे। इस अभियान में जनता को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, "हम मुफ्त में पौधे वितरित करेंगे। मैं सभी कर्मचारियों से आग्रह करता हूं कि कम से कम एक पौध जरूर लगाएं।"राज्य के विभिन्न विभागों में 250,000 से अधिक कर्मचारी हैं और बोर्डो व निगमों में 50,000 कर्मचारी हैं। भरमौरी ने कहा कि सरकार लगभग 3,000 स्कूलों से 5.50 लाख विद्यार्थियों को भी इस पौध रोपड़ अभियान में शामिल करेगी। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 24 जुलाई को किया था।