Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें: उपायुक्त

4 मार्च तक प्रस्तुत कर सकते हैं दावे एवं आक्षेप

सी.पालरासु
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 21 Feb 2013

Last updated on: Feb 21, 2013, 00:00 IST

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, कांगड़ा श्री सी.पालरासु ने जानकारी दी है कि कांगड़ा जिला के सभी 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां का एक जनवरी, 2013 को अर्हता तिथि मानते हुए 16 फरवरी, 2013 प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है, जिसकी प्रतिलिपियां उपायुक्त कार्यालय के अतिरिक्त सम्बन्धित उपमण्डल निर्वाचन कार्यालय, तहसीलदार व नायब तहसीलदार कार्यालय के अलावा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर जनसाधारण के निरीक्षण के लिये नि:शुल्क उपलब्ध कर दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता, सूची में त्रुटियों को दूर करने से सम्बन्धित दावे एवं आक्षेप 4 मार्च, 2013 तक सम्बन्धित अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर 24 फरवरी से एक विशेष अभियान के तहत सभी मतदान केंद्रों में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजैंटों सहित दावे व आक्षेप प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हुआ है, ऐसे मतदाता अपना नाम दर्ज करवाने हेतू सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर अभिहित अधिकारी के पास फार्म न$ 6 के साथ, राशनकार्ड, जन्मतिथि प्रमाण-पत्र तथा दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो सहित आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु अथवा स्थान छोड़ने के उपरान्त भी नाम मतदाता सूची में दर्ज है, इसे हटाने के लिये फार्म न$ 7 पर आवेदन करें, जबकि नाम को सही करने के लिये फार्म न$ 8 तथा निर्वाचन क्षेत्र के भीतर किसी प्रविष्टि को अन्यत्र रखने के लिये फार्म न$ 8 पर दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी फार्म सम्बन्धित अभिहित अधिकारी से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं होगा, वह आगामी चुनावों में मतदान करने के लिये पात्र नहीं होगा, चाहे उसके पास मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध हो। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों एवं पात्र मतदाताओं से आह्वान किया है कि वह निर्धारित अवधि में भीतर अपने आक्षेप एवं दावे प्रस्तुत करें ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूचियों तैयार करके इसका अंतिम प्रकाशन 5 अप्रैल, 2013 को किया जा सके।

 

Tags: dc dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD