Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

24 फरवरी को पल्स पोलिया दवाई पिलाना न भूलें : उपायुक्त

कांगड़ा जिला में एक लाख 40 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

सी.पालरासु
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

कांगड़ा , 21 Feb 2013

Last updated on: Feb 21, 2013, 00:00 IST

कांगड़ा जिला में 24 फरवरी को 0 से 5 वर्ष तक की आयु के लगभग एक लाख 40 हजार बच्चों को द्वितीय चरण में पल्स पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जबकि हिमाच्छादित क्षेत्र बड़ा भंगाल में यह खुराक अप्रैल-मई में पिलाई जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त कांगड़ा श्री सी पालरासु ने आज यहां राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अन्तर्गत जिला में 0 से 5 वर्ष की आयु के शिशुओं को दवा पिलाने के लिये किये जा रहे आवश्यक प्रबन्धों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला में पल्स पोलियो कार्यक्रम को सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित ढंग से कार्यान्वित करने के लिये कुल 1070 बूथ स्थापित किये जाएंगे, जिसमें से 1027 ग्रामीण क्षेत्रों में तथा 43 शहरी क्षेत्रों में स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिये स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त आंगनवाड़ी एवं अन्य विभागों के कुल 4280 कर्मचारी तैनात किये गये हैं। उपायुक्त ने बताया कि 24 फरवरी को जिला की सीमा पर लगते सभी प्रवेश द्वारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, आर्मी छाबनी, मुख्य धार्मिक स्थलों इत्यादि में बच्चों को दवा पिलाने के लिये 26 ट्रांजिट तथा 67 विशेष टीमें गठित की गई हैं, ताकि सफर के दौरान इस आयुवर्ग के सभी बच्चों को खुराक पिलाई जा सके।उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये समाज के सभी वर्गों को अपना रचनात्मक सहयोग देना चाहिए, क्योंकि शिशुओं को विभिन्न भयावह बीमारियों से बचाव हेतू सुरक्षा दवाइयों एवं टीकाकरण करना बहुत आवश्यक है ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र के स्कूलों में प्रात:कालीन सभा के दौरान पल्स पोलियो अभियान के बारे जानकारी दी जाए ताकि विद्यार्थियों के माध्यम से इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। पालरासु ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत उद्योगों, ईंट भट्ठों, क्रशरों, झुग्गी झोंपड़ी इत्यादि में रहने वाले प्रवासी मज़दूरों के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के भी विशेष प्रबन्ध किये गये हैं ताकि कोई भी शिशु खुराक पीने से वंचित न रहे। उन्होंने जिला के सभी उपमण्डलाधिकारी (ना) को निर्देश दिये कि वह उपमण्डल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस अभियान को प्रभावशाली ढंग से कार्यान्वित करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का दूसरा चरण 24 फरवरी को आरम्भ किया जाएगा, जिसमें बच्चों को पल्स पोलियो की दूसरी खुराक पिलाई जाएगी। बैठक में जिला में कार्यरत सभी उपमण्डलाधिकारी(ना), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ$ गुरंग, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके चौधरी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: dc dharmshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD