Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ठाकुर सिंह भरमौरी द्वारा पांगी में स्कूल तथा पशुऔषधालय भवनों का लोकार्पण

Thakur Singh Bharmouri, ठाकुर सिंह भरमौरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 29 Jun 2014

Last updated on: Jun 29, 2014, 00:00 IST

वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने अपने पांगी के दौरे के तीसरे दिन आज कवास में राजकीय माध्यमिक विद्यालय भवन तथा टकवास में लगभग 20 लाख रू. की लागत से निर्मित पशु औषधालय भवन के उद्घाटन किए। पशु औषधालय भवन के निर्माण से हुडान पंचायत के सात गांवों की लगभग 800 की आबादी को लाभ मिलेगा।वन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के प्रगतिशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन जातीय क्षेत्रों के विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि पांगी जैसे दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां निश्चित सीमा अवधि में विकास कार्य पूर्ण करने आवशयक होते हैं, जिसके लिए योजना बनाने तथा मशीनरी आदि की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित की जानी चाहिये ताकि मौसम खुलते ही विकास की गति को बढ़ाया जा सके। 

श्री भरमौरी ने साच दर्रे को शीघ्र खुलवाने के लिए अधिकारियों को मौके पर भेजा ताकि इस दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय चम्बा पहुंचने के लिए निकटतम मार्ग से आवागमन की सुविधा मिल सके। वन मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिये मौके पर ही निर्देश दिए।

इस अवसर पर आवासीय आयुक्त श्री इन्द्र सिंह भारद्वाज, मुख्य अरण्यपाल श्री ए.आर.एम. रेड्डी, उप मण्डल अधिकारी डा. चिरंजीलाल चौहान, तहसीलदार श्री सुमेद शर्मा, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य श्री राम चन्द्र राणा, कांटा ब्लाक विकास समिति की सुश्री अमरदेयी, सदस्या ज़िला परिषद सुश्री मीनाक्षी ठाकुर, उपाध्यक्ष ब्लाक विकास समिति श्री देवेन्द्र शर्मा, जनजातीय सलाहकार समिति सदस्य श्री किश्न चोपड़ा, सदस्य निदेशक मण्डल, वन निगम श्री सुभाष चौहान तथा स्थानीय पंचायतों के प्रधान व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: thakur singh bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD