Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश सरकार दूर-दराज के क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान खोलने को प्राथमिकता दे रही है : ठाकुर सिंह भरमौरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 25 Jun 2014

Last updated on: Jun 25, 2014, 00:00 IST

वन मत्स्य पालन एवं जनजातीय विकास मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने बुधवार को मनीकरण घाटी की दूरस्थ पंचायत बरशैणी के गांव ऊच में प्राथमिक स्कूल और खोखण क्षेत्र में उच्च विद्यालय के रूप में स्तरोन्नत हुए भुलंग स्कूल का उद्घाटन किया। उन्होंने ऊच और भुलंग में जनसभाओं को भी संबोधित किया। ऊच में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दूर-दराज के क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान खोलने को प्राथमिकता दे रही है, ताकि इस क्षेत्र के बच्चों को घरद्वार पर ही अच्छी शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने टीडी बहाल करके तथा सैंक्चुअरी एरिया से 775 गांवों को बाहर करके बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि वन विभाग सभी लोगों को आवेदन के एक सप्ताह के भीतर टीडी मुहैया करवाएगा। उन्होंने कहा कि मनीकरण घाटी में जल विद्युत परियोजना से प्रभावित गांवों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए परियोजना प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनीकरण घाटी की चार सड़कों को फॉरेस्ट क्लीयरेंस देने के लिए जल्द ही संयुक्त निरीक्षण टीम गठित की जाएगी।

उन्होंने बरशैणी पंचायत में कुछ पुलियों का निर्माण वाटरशैड के माध्यम से करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधायक महेश्वर सिंह ने देवता मन्दिर किचन शैड के लिए एक लाख और जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ने भी मंदिर के लिए एक लाख रूपये देने की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, बीडीसी सदस्य गीता नन्द शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद भुलंग में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि भुलंग सड़क को पक्का करने पर चार करोड़ खर्च होंगे तथा इस मार्ग पर चलने वाली बस के समय में भी बदलाव किया जाएगा। मौहल, तारीरांग्रां सड़क की फॉरेस्ट क्लीयरेंस के लिए जल्द ही संयुक्त निरीक्षण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भुलंग स्कूल के भवन के लिए जल्द ही वन भूमि शिक्षा विभाग के नाम कर दी जाएगी। वन मंत्री ने बागा बांई बॉड़ी और पचाहली की पुलिया का निर्माण वाटरशैड से करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा लगाए गए पौधों की रक्षा के लिए वन विभाग फैंसिंग भी करेगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र के प्रयासों से कुल्लू ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को विश्व धरोहर का दर्जा मिला है, जिससे जिला में पर्यटन के क्षेत्र में नई क्रांति का सूत्रपात होगा। वन मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी एच्छित निधि से पांच हजार रूपये देने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक महेश्वर सिंह ने सरांय नैणा भगवती और सौहड़ी नारायण सामुदायिक भवन के लिए एक-एक लाख और स्कूली बच्चों को पांच हजार रूपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर, मुख्याध्यापिका पार्वती देवी, एसएमसी सदस्य हरि सिंह ने भी क्षेत्र की मांगे वन मंत्री के समक्ष रखी। इस समारोह में एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल, जिला परिषद सदस्य बुद्धिसिंह, बीडीसी अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर, व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।    

 

Tags: thakur singh bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD