Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

पंजाब द्वारा औद्योगिक वस्तुओं का 1 लाख 93 हजार करोड़ रूपये का उत्पादन : मदन मोहन मित्तल

पिछले वर्ष के मुकाबले 1,500 करोड़ रूपये के उत्पादन की बढ़ोतरी दर्ज

मदन मोहन मित्तल
मदन मोहन मित्तल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 18 Jun 2014

Last updated on: Jun 18, 2014, 00:00 IST

पंजाब में उद्योगों का लगातार विकास हो रहा है। इस तहत वर्ष 2013-14 के वित्तीय वर्ष दौरान राज्य का कुल औद्योगिक उत्पादन 1 लाख 93 हजार करोड़ रूपये को पार कर गया है। इसमें पिछले वर्ष के मुकाबले 1,500 करोड़ रूपये के उत्पादन की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मदन मोहन मित्तल ने औद्योगिक उत्पादन पर संतोषज व्यक्त करते हुए कहा कि इससे राज्य की आर्थिकता को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि औद्योगिक उत्पादन में लघु उद्योग यूनिटों द्वारा 68000 करोड़ रूपये की वस्तुओं का उत्पादन किया गया है जबकि पिछले वर्ष यह 62971 करोड़ रूपये था। इस तरह ही बड़े / मध्यम औद्योगिक ईकाईयों द्वारा 1 लाख 25 हजार करोड़ रूपये का उत्पादन किया गया है, पिछले वर्ष यह 77556.91 करोड़  रूपये का था। इसमें 47443.09 करोड़ रूपये के उत्पादन की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। 

मित्तल ने बढिय़ा उत्पादन का श्रेय अकाली-भाजपा सरकार की कार्यपक्षीय नीतियों को देते हुए कहा कि बिजली सप्लाई में आये सुधार के कारण औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिला है।मंत्री ने बताया कि राज्य में चल रही कुल 160460 औद्योगिक ईकाईयों (लघु/बढ़ी/मध्यम)में मुख्य रूप में खाद्य पदार्थ , कपड़े, स्पोर्टस गुडस, हस्तशिल्प, मशीन टूल्ज़, आटो टूल्ज़,बिजली एवं इंजीनियरिंग उपकरण, दवाईयां और स्पेयर पार्ट आदि तैयार किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि जहां यह औद्योगिक ईकाईयां राज्य की आर्थिकता में बड़ा योगदान डाल रही है, वहां ही नवयुवकों को रोजगार मुहैया करवाने में मुख्य भूमिका निभा रही है। इनमें इस अवसर  पर 13 लाख 90 हजार व्यक्तियों को रोजगार मुहैया करवाया गया है। 

 

Tags: madan mohan mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD