Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की दिल्ली की मुख्यमंत्री से भेंट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 31 Jan 2013

Last updated on: Jan 31, 2013, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री बी.बी.एल. बुटेल ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित से भेंट की। बुटेल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से प्रदेश के सिरमौर जिले में रेणुका बांध परियोजना का कार्य आरम्भ करने के लिए पर्यावरण स्वीकृति एवं अन्य प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से राष्ट्रीय राजधानी की जल की कमी की समस्या स्थाई रूप से हल होने के साथ-साथ दिल्ली सरकार को 40 मैगावाट अतिरिक्त जल विद्युत उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने केन्द्र सरकार को वित्त पोषण के लिए 1921 करोड़ रुपये की परियोजना प्रस्ताव को पहले ही प्रस्तुत कर दिया है तथा प्रदेश सरकार इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार के जवाब का इंतजार कर रही है।बुटेल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से इस मामले को केन्द्र सरकार में विभिन्न स्तर पर उठाने का आग्रह किया, जिससे प्रदेश सरकार इस कार्य को शीघ्र आरम्भ कर सके ताकि दोनों राज्य इस परियोजना से व्यापक तौर पर लाभान्वित हो सके। उन्होंने दोनों पड़ोसी राज्यों के मध्य बेहतर सहयोग एवं समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया ताकि दोनों राज्यों में व्यापार एवं वाणिज्य गतिविधियों को बढ़ाया जा सके।

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD