Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकारी विभागों को फर्नीचर देगा वन निगम: ठाकुर सिंह भरमौरी

वन मंत्री ने शमशी में विभाग तथा वन निगम के परिसर का किया निरीक्षण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 15 Jun 2014

Last updated on: Jun 15, 2014, 00:00 IST

वन एवं मत्स्य पालन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम सरकारी विभागों को उच्चतम क्वालिटी का फर्नीचर बनाकर देगा और निगम की आय बढ़ाने की अन्य संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। रविवार को शमशी स्थित वन विभाग और राज्य वन विकास निगम के परिसर के निरीक्षण के दौरान वन मंत्री ने यह जानकारी दी। इस निरीक्षण के दौरान निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।  भरमौरी ने कहा कि शमशी में खाली पड़ी जमीन भी निगम को सौंपी जाएगी, ताकि वह लकड़ी का डिपो व अन्य गतिविधियां सही ढंग से चला सके। निगम की फर्नीचर वर्कशॉप तथा शोरूम के निरीक्षण के बाद वन मंत्री ने कहा कि यहां बहुत ही बढ़िया क्वालिटी का फर्नीचर तैयार किया जा रहा है। यहां से बड़े पैमाने पर सरकारी विभागों को फर्नीचर सप्लाई किया जाएगा। 

इससे वनों में पड़ी लकड़ी का सदुपयोग होगा तथा निगम की आय भी बढ़ेगी। इस अवसर पर भरमौरी ने विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा लिया तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इस मौके पर निगम की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा देते हुए केवल सिंह पठानिया ने बताया कि इसकी आय बढ़ाने के लिए नए संभावनाएं तलाशी जा रही हैं और इस दिशा में प्रदेश सरकार तथा वन विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले शमशी पहुंचने पर विधायक महेश्वर सिंह, पंचायत प्रतिनिधियों और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने वन मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर वन अरण्यपाल गिरीश होसर, वन निगम के प्रबंध निदेशक जेएस वालिया, लीगल डायरेक्टर आरके सूद, डीएफओ संदीप शर्मा, युवा कांग्रेस नेता प्रदीप राणा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।  

 

Tags: thakur singh bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD