Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ठाकुर सिंह भरमौरी ने कुल्लू जिला के दौरे पर सुनीं जन समस्याएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 15 Jun 2014

Last updated on: Jun 15, 2014, 00:00 IST

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने आज कुल्लू जिला के शमशी में वन विभाग व वन निगम के फर्नीचर कार्यशाला एवं शो-रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग गुणवत्तायुक्त फर्नीचर किफायती दरों पर तैयार करे ताकि बाजार में इसकी खपत बढ़ सके।इससे पूर्व बंजार में विधायक श्री कर्ण सिंह की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने वन मंत्री का स्वागत किया। श्री भरमौरी ने आनी, जलोड़ी, सोजा, लारजी, कसोल तथा शाड़ाबाई में जन समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए अधिकारियों को मौके पर आवश्यक निर्देश दिए। वन मंत्री ने नारकंडा तथा जलोड़ी में वन निगम द्वारा संचालित नेचर कैंप स्थलों के विस्तार तथा इनमें और अधिक सुविधाएं जुटाने को भी कहा ताकि इन स्थलों पर अधिक से अधिक पर्यटक आएं। श्री भरमौरी ने जलोड़ी वासियों की जलोड़ी-सुलोसर सड़क निर्माण की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। 

कुल्लू में स्थानीय विधायक श्री महेश्वर सिंह ने वन मंत्री का स्वागत किया तथा ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान के बर्तनदारों एवं भेड़-पालकों के हक-हकूक का मामला उनके समक्ष रखा। श्री भरमौरी ने बाद में कुल्लू होटलियर्स एसोसिएशन द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर राज्य वन निगम के उपाध्यक्ष श्री केवल सिंह पठानिया, वन निगम के प्रबंध निदेशक श्री जे. एस. वालिया, निदेशक विधि श्री आर.के.सूद और वन विभाग एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे।

 

Tags: thakur singh bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD