Monday, 13 May 2024

 

 

खास खबरें मैं दोबारा जेल चला गया तो भाजपा वाले फ्री बिजली, पानी और इलाज रोक देंगे- केजरीवाल गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा प्रत्याशी के हक में मोहाली में वोटरों से मांगा वोट अपना वोट डालते समय 1 जून 1984 को याद रखना: सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबियों से कहा लोगों को गुमराह करने की बजाए विकास की बात करें कांग्रेस, भाजपा व आप : एन.के.शर्मा चंडीगढ़ में जन समर्थन अपार, लोग बोले इस बार भाजपा होगी पक्का 400 पार : जतिंदर पाल मल्होत्रा श्री आनंदपुर साहिब से खनन माफिया का नामोनिशान मिटा दूंगा : डा. सुभाष शर्मा आपके लिए स्कूल-अस्पताल बनाए, बिजली-पानी मुफ्त किया, इसलिए मुझे जेल भेजा : अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ समझौता कर लिया है और वह केजरीवाल से अलग होकर आप (पंजाब) की अलग इकाई बनाने के लिए तैयार है : सुखबीर सिंह बादल आम आदमी पार्टी बताए कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त अरविंद केजरीवाल को क्यों बचा रही है : हरसिमरत कौर बादल कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हुई; पूर्व विधायक जस्सी खंगूड़ा की पार्टी में वापिसी पूर्व सरपंच साथियों सहित अकाली दल को अलविदा कह कांग्रेस में हुए शामिल लोकसभा में जीत के लिए एकजुट होकर की कांग्रेस ने अपील अगर किसी ने मोदी शाह की जोड़ी को हराया है तो वह पंजाब की जनता है : गुरजीत सिंह औजला मनीष तिवारी ने किरण खेर के बयान से भाजपा का मुंह किया बंद केंद्र सरकार के अन्यायपूर्ण निर्णयों के चलते 750 से अधिक किसानों की जान गई : विजय इंदर सिंगला पंजाब को कर्ज में डुबोना भगवंत मान सरकार की एकमात्र उपलब्धि : गजेन्द्र सिंह शेखावत सात साल में पटियाला लोकसभा हलके में किए सात काम गिनाएं कांग्रेस व आप:एन.के.शर्मा पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाब पुलिस ने हिमाचल प्रदेश की फार्मा फैक्ट्री से चल रहे अंतर-राज्यीय ग़ैर-कानूनी फार्मा सप्लाई और निर्माण नेटवर्क का किया पर्दाफाश भाजपा जिला युवा मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष ताहिल शर्मा की अध्यक्षता में हुई

 

चम्बा व कांगड़ा जिला में लैंटाना हटाने के लिए 310 करोड़ रुपये की योजना

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चम्बा , 28 May 2014

प्रदेश के चम्बा व कांगड़ा ज़िलों में 310 करोड़ रुपये की हि. प्र. वन पारिस्थितिकीय जलवायु प्रूफिंग परियोजना आरंभ की जाएगी, जिसके अन्तर्गत वनों एवं चरागाहों को लैंटानामुक्त कर वहां बांस अथवा उपयुक्त चौड़ी पत्तियों की प्रजातियां लगाने का कार्य किया जाएगा।वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने आज यह जानकारी देते हुए कहा कि कांगड़ा व चम्बा ज़िलों में वन प्रबन्धन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन एवं इसके संभावित दुष्परिणामों की रोकथाम के लिए इस परियोजना को तैयार किया गया है। पिछले दिनों जर्मनी सरकार के आर्थिक सहयोग व विकास मंत्रालय के 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश के दौरे के दौरान प्रदेश के वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पालमपुर में आयोजित बैठक में इस परियोजना के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की थी। इस योजना की अवधि सात वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि धौलाधार परियोजना के अनुभव का लाभ उठाते हुए चीड़ की अपेक्षा बान तथा अन्य ओक प्रजाति के वनों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिसमें स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।वन मंत्री ने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय समुदायों के क्षमता-विकास के लिए लगभग 25 करोड़ की अतिरिक्त परियोजना को भी सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है, जिसकी अवधि तीन साल होगी। दोनों परियोजनाओं पर प्रदेश सरकार को शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त रहेगा।जर्मनी के दल ने परियोजना क्षेत्र का विस्तृत दौरा किया और बिरोजा निकासी तथा लैंटाना उन्मूलन के कार्यों का जायजा लिया। दल ने पूर्व में जर्मन सहायता से धौलाधार तथा चंगर परियेाजनाओं के अन्तर्गत किए गए कार्यों को भी सराहा।इन परियोजनाओं की तकनीकी समीक्षा के लिए जर्मनी सरकार का एक प्रतिनिधि मण्डल फरवरी माह में प्रदेश का दौरा करके अपनी सहमति व्यक्त कर चुका है। पिछले सप्ताह इसी सम्बन्ध में एक अन्य बैठक नई दिल्ली में भी हुई, जिसमें केन्द्र सरकार एवं जर्मन प्रतिनिधि मण्डल के अधिकारियों के बीच इस परियोजना के सम्बन्ध में सहमति बनी।

 

Tags: thakur singh bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD