Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैलिफोर्निया से आए विशेषज्ञ दल ने वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से भेंट की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 24 May 2014

Last updated on: May 24, 2014, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में वानर समस्या के समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत प्राईमेट शोध केन्द्र कैलिफोर्निया से डा. ब्रांडा मकोवैन तथाडा. रौद अटविल का दो सदस्यीय विशेषज्ञ दल आजकल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर है। दल ने हमीरपुर, गोपालपुर तथा शिमला में वानरों के व्यवहार तथा प्रदेश में इस दिशा में किए गए कार्यों का अध्ययन करने के उपरान्त आज वन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी से भेंट की।वन मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है, जहां इस समस्या के समाधान हेतु विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। 

भरमौरी ने कहा कि प्रदेश में 7 वानर नसबन्दी केन्द्रों के माध्यम से मई, 2014 के दूसरे सप्ताह तक 83 हजार से अधिक वानरों की नसबन्दी का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश तथा कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय वानर पकड़ने की तकनीक, अन्य वानर प्रजनन रोधी तकनीकों, वानरों में तथा उनसे फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम, कूड़ा प्रबन्धन तथा प्राईमेट पार्क जैसे विषयों पर आर्थिक तथा तकनीकी सहयोग करेंगे। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि इस दिशा में विस्तृत योजना तैयार करें।वानरों की संख्या पर नियंत्रण हेतु वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित डा. रौद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्व का पहला ऐसा स्थान है, जहां इतने बड़े स्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रयास किए जा रहे हैं, जो पूरे विश्व के लिए मार्गदर्शक हो सकते हैं।

प्रधान सचिव (वन) श्री तरूण श्रीधर ने कहा कि इस दिशा में शीघ्र एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं हैड आफ फारेस्ट फोर्स, श्री आर.के.गुप्ता, मुख्य वाईल्ड लाईफ वार्डन एवं प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन्यप्राणी) डा. ललित मोहन, वन मण्डल अधिकारी (वन्यप्राणी) शिमला, श्री सतीश गुप्ता, टी.ए. टू पी.सी.सी.एफत्र वाईल्डलाईफ श्री एस.पी. धीमान तथा वन मण्डल अधिकारी प्रचार डा. ओमपाल शर्मा भी उपस्थित थे।

 

Tags: thakur singh bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD