Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा बारिश और तेज हवाओं के कहर से विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, सरकार और विपक्ष आमने-सामने ओम, चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा महाकाल, की गई भव्य भस्म आरती योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी 'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी यूएस के 250वें स्थापना दिवस पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक साल का 'अमेरिका250' अभियान किया शुरू फीफा वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया अमरनाथ यात्रा 2026 : तीन दिनों में 56,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्वास्थ्य टीमें तैनात

 

असम में वन महोत्सव की शुरुआत

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने लोगों से की एक-एक पौधा लगाने की अपील

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 15:33 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को राज्य के लोगों से वन महोत्सव के दौरान कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की भागीदारी से ही राज्य को अधिक हरा-भरा बनाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित व बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। 

वन महोत्सव की शुरुआत के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से 'जन भागीदारी' की ताकत को प्रकृति संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति इस अभियान में शामिल होगा, तो यह सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन बन जाएगा। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज से 'वन महोत्सव' सप्ताहभर चलने वाले प्रकृति उत्सव की शुरुआत हो रही है।"

उन्होंने लोगों से अगले एक सप्ताह के भीतर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा, "आइए, जन भागीदारी की ताकत से राज्य का हरित क्षेत्र बढ़ाएं और एक पौधा लगाकर अपने बच्चों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें।" मुख्यमंत्री हिमंता ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि जब भी वे सरकारी काम से गुवाहाटी से बाहर किसी जिले की यात्रा पर जाते हैं, तो वहां एक पौधा जरूर लगाते हैं। उन्होंने कहा, "गुवाहाटी से बाहर अपनी हर यात्रा के दौरान मैं एक पौधा अवश्य लगाता हूं।" मुख्यमंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और बड़े स्तर पर वृक्षारोपण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वन महोत्सव हर वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में मनाया जाता है। यह देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों में जंगलों, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान सरकारें, शैक्षणिक संस्थान, स्वयंसेवी संगठन और आम नागरिक मिलकर बड़े पैमाने पर पौधारोपण करते हैं।

असम सरकार भी पिछले कुछ वर्षों से बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और संरक्षण कार्यक्रम चला रही है। इसके साथ ही राज्य की समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। सरकार लगातार पर्यावरण संरक्षण अभियानों में आम लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दे रही है।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD