Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज मध्य प्रदेश में इसी महीने लागू होगा यूसीसी : सीएम मोहन यादव सहकारिता मंत्रालय के 5 साल पूरे, पीएम मोदी के फैसले से आंदोलन को मिला नया जीवन : अमित शाह ओटीटी प्लेटफॉर्म से फिल्म 'सतलज' को हटाना भाजपा और कांग्रेस की पंजाब के इतिहास को मिटाने की साज़िश: बलतेज पन्नू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी भी पद को नहीं, विचार को महत्व दिया : जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मु से मिले जनरल धीरज सेठ भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव देश की एकता से समझौता करने वालों को इतिहास ने नकारा : सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क या सड़क बनेगी : सम्राट चौधरी पेट्रोल-डीजल वाहन मालिकों को घबराने की जरूरत नहीं, चरणबद्ध तरीके से लागू होगी ईवी नीति : रेखा गुप्ता रोजाना शराब की एक ड्रिंक भी बढ़ा सकती है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा : अध्ययन नर सेवा को नारायण सेवा मानकर 25 करोड़ प्रदेशवासियों के हित के लिए कार्य कर रही सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई का पंचांग : कालाष्टमी के दिन काले कुत्ते को भोजन कराना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त राम मंदिर ट्रस्ट ही सवालों के घेरे में, जनता का उठ रहा विश्वास : पवन खेड़ा मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित ओम, चंद्रमा, बेलपत्र और मोगरे की माला से सजे बाबा महाकाल, की गई भव्य भस्म आरती योगी कैबिनेट का फैसला, जलालाबाद का नाम बदलकर होगा परशुरामपुरी 'शेर-ए, शानदार साल हो', अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की खास शुभकामनाएं पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी यूएस के 250वें स्थापना दिवस पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक साल का 'अमेरिका250' अभियान किया शुरू फीफा वर्ल्ड कप : इंग्लैंड ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में मेक्सिको को 3-2 से हराया

 

असम में एविएशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार, सिलचर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की मंजूरी जल्द देने की मांग

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 14:27 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से मुलाकात कर राज्य में प्रस्तावित विमानन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में सिलचर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को जल्द मंजूरी देने और अन्य हवाई अड्डा परियोजनाओं में तेजी लाने पर चर्चा हुई। नई दिल्ली स्थित राजीव गांधी भवन में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ उनकी बेहद सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने असम को पूर्वोत्तर भारत का प्रमुख एविएशन और लॉजिस्टिक्स हब बनाने के साझा विजन पर सहमति जताई। बैठक में राज्य में प्रस्तावित छह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट सिलचर, मानस, उमरांगसो, माजुली, दीफू और चराइदेव के साथ हाफलोंग में प्रस्तावित हेलिपोर्ट परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि सिलचर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार अधिकांश प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर चुकी है।

उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस परियोजना को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया, ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि अन्य प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्टों के लिए चल रहे प्री-फीजिबिलिटी अध्ययन में भी तेजी लाने पर सहमति बनी है, जिससे इन परियोजनाओं को जल्द अगले चरण में ले जाया जा सके।

बैठक में रुपसी एयरपोर्ट के विस्तार कार्य की भी समीक्षा की गई। पश्चिमी असम में स्थित यह हवाई अड्डा क्षेत्रीय हवाई संपर्क का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के विमानन क्षेत्र के लिए यह एक उत्साहजनक दौर है। उनका कहना था कि सरकार का लक्ष्य केवल हवाई संपर्क बढ़ाना नहीं है, बल्कि एयरपोर्ट अवसंरचना के विस्तार के जरिए आर्थिक गतिविधियों को गति देना, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य के दीर्घकालिक विकास को नई दिशा देना भी है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्टों के निर्माण से दूर-दराज के इलाकों की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी और असम को पूर्वोत्तर भारत के प्रमुख परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स गेटवे के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। बैठक में नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. के.के. द्विवेदी, असम भवन की रेजिडेंट कमिश्नर कविता पद्मनाभन समेत दोनों पक्षों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD