Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी 25 जून का पंचांग : निर्जला एकादशी पर विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त डोनाल्ड ट्रंप का दावा- 'परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत हुआ ईरान' फीफा वर्ल्ड कप : घाना के डिफेंस का शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका

 

असम के स्वास्थ्य क्षेत्र की आधारभूत संरचना में होने वाला है बदलाव : सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गुवाहाटी , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 14:55 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ अस्पताल बनाना नहीं है, बल्कि लोगों को बेहतर इलाज, आधुनिक मेडिकल शिक्षा और एक मजबूत स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध कराना है, जिससे राज्य के लोगों का जीवन बेहतर हो सके।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि असम में स्वास्थ्य क्षेत्र का यह बदलाव एक व्यापक और दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है। इसके तहत न सिर्फ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, बल्कि एक कुशल स्वास्थ्य कार्यबल तैयार करने पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है।

अलग-अलग जिलों में कई नए मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है। कुल 11 नए मेडिकल कॉलेज परिसरों का निर्माण लगभग 8,233 करोड़ रुपए के निवेश से किया जा रहा है। सीएम सरमा के अनुसार, इन 11 में से 5 मेडिकल कॉलेज परिसर साल 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, इन नए संस्थानों से जुड़े 6 अस्पताल पहले ही 80 प्रतिशत से अधिक पूरे हो चुके हैं।

वहीं, 5 और अस्पतालों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है और 4 अतिरिक्त परियोजनाएं भी योजना में शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि असम के हर जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और मेडिकल शिक्षा के अवसरों से जोड़ा जाए। इससे न केवल क्षेत्रीय असमानताओं को कम किया जा सकेगा, बल्कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को भी बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रयासों से राज्य में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों की नई पीढ़ी तैयार होगी। इससे असम को दूसरे राज्यों पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और शिक्षा के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पिछले कुछ वर्षों में असम मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभरता राज्य बन गया है। सरकार ने लगभग हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया है, जिससे एमबीबीएस सीटों और स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

यह विस्तार गुवाहाटी स्थित एम्स और कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों जैसे बड़े संस्थानों के साथ मिलकर राज्य की तृतीयक स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत कर रहा है। सरकार का मानना है कि ये निवेश न केवल लोगों को सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देंगे, बल्कि राज्य के दीर्घकालिक सामाजिक और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD