Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

नायब सिंह सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती पर किया श्रद्धापूर्वक नमन

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 15:11 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुभक्ति, अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा के प्रतीक बाबा लखी शाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा जी का जीवन भारतीय संस्कृति, गुरुभक्ति, साहस और निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है। 

उन्होंने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए जो अद्वितीय साहस एवं समर्पण का परिचय दिया, वह सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय इतिहास सदैव बाबा लखी शाह बंजारा जी के अतुलनीय पराक्रम, त्याग और समर्पण का साक्षी रहेगा। 

उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अदम्य वीरता और अटूट आस्था का परिचय दिया, जो भारतीय समाज के लिए अमूल्य विरासत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा जी का प्रेरक व्यक्तित्व हमें सत्य, धर्म और सेवा के आदर्शों का अनुसरण करते हुए राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। 

उनके जीवन के आदर्श समाज में सद्भाव, साहस, सेवा और मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से बाबा लखी शाह बंजारा जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD