Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन‘प्रज्ञान 2026’ का किया शुभारंभ

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पंचकूला , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 16:22 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। आज देश में हर महीने रिकॉर्ड जी.एस.टी. कलेक्शन हो रहा है जो देश की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत का प्रतीक है। 

इस टैक्स व्यवस्था को मजबूत बनाने में चार्टेड अकाउंटेंट्स (सीए) का बड़ा योगदान है। इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस ऑफ़ इंडिया द्वारा पंचकूला में सैंटर आफ एक्सिलेंस स्थापित करने के लिए 5 एकड भूमि की मांग पर मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में सीए छात्रों के राष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘प्रज्ञान 2026‘‘ को मुख्यअतिथि के रूप में संबोंधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

सीए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में सीए का योगदान महत्वपूर्ण है। विकसित भारत की जो आर्थिक इमारत खड़ी होगी, उसका नक्शा और उसका ब्लूप्रिंट आप युवा साथी ही तैयार करेंगे। 

प्रधानमंत्री की एक प्ररेणादायक बात का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री नरेंद्र मोदी ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में कहा था कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर देश के प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से भी ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। यह आपकी कलम, ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को दिया गया देश का सबसे बड़ा सम्मान है। 

सरकारें नीतियां, योजनाएं और कार्यक्रम बना सकती है लेकिन, एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के हस्ताक्षर से पूरी अर्थव्यवस्था की दिशा और दशा तय होती है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का विषय 'प्रज्ञान यश' का पथ हमें सिखाता है कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं मिलती, बल्कि मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर सीखते रहने की भावना से मिलती है। 

इस सम्मेलन में देश के जाने-माने वक्ताओं के प्रेरणादायक भाषण, विद्यार्थियों की प्रेजेंटेशन, सार्थक चर्चाएं, नेटवर्किंग के अवसर और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए सी.ए. सिर्फ दो अक्षर हो सकते हैं परंतु सी.ए. की पढ़ाई कोई साधारण कोर्स नहीं है। यह एक कठिन साधना और तपस्या है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सीए छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि उनके सामने आज जो चुनौतियां हैं, उनसे कहीं बड़ी जिम्मेदारी उनकी व्यावसायिक नैतिकता की है। जब वे डिग्री लेकर बाहर निकलेंगे, तो उनके हाथों में देश के भरोसे की चाबी होगी। 

उनकी एक सही सलाह और एक ईमानदार रिपोर्ट देश के खजाने को भर सकती है, जिससे सीमा पर खड़े जवान के लिए अच्छे उपकरण आते हैं और देश के गरीब की थाली में राशन पहुंचता है। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों का हरियाणा में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि यह वह राज्य है जो देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान देता है। 

हरियाणा आज नए बिजनेस और स्टार्टअप्स का बड़ा हब बन रहा है। यहां व्यापार को और आसान बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और आप जैसे युवाओं के लिए यहां अवसरों का एक पूरा आसमान खुला हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक की दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। 

हर तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ए.आई. की चर्चा हो रही है। कुछ लोग डराते हैं कि ए.आई. से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। उन्होने कहा कि वे पूरे विश्वास के साथ कहते हैं कि कोई भी ए.आई., कोई भी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एक इंसान के विवेक, उसके अनुभव और उसकी निर्णय लेने की क्षमता का विकल्प कभी नहीं बन सकता। 

तकनीक काम को आसान बना सकती है, डेटा को जल्दी प्रोसेस कर सकती है परंतु वह आपकी नैतिकता, आपकी ईमानदारी और आपके मानवीय दृष्टिकोण का विकल्प नहीं हो सकती। इस अवसर पर चेयरमैन बोर्ड आफ स्टडीज सीए श्री राजेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सीए का अहम योगदान है। 

इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया का उल्लेख करते हुए उन्होने बताया कि इंस्टीच्यूट की देशभर में 185 शाखाएं हैं। विश्व में 154 ओवरसीज चैप्टर और 31 प्रतिनिधि कार्यालय हैं। यह इंस्टीच्यूट 5 लाख 30 हजार सदस्यों और 12 लाख छात्रों के साथ विश्व की सबसे बडी अकाउंटिंग बॉडी है। निकासा चंडीगढ के चैयरमेन श्री संजीव कुमार लखातिया ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और अन्य अतिथिगण का स्वागत किया।

इस अवसर पर वाईस चेयरमेन चंडीगढ ब्रांच सीए श्री रचित गोयल, कार्यक्रम निदेशक सीए श्री हंसराज चुघ, चैयरमेन आईसीएआई चंडीगढ सीए श्री साहिल गर्ग, वाईस चेयरमेन बोर्ड आफ स्टडीज सीए श्री ज्ञानचंद मिश्रा, वाईस चेयरमेन एनआईआरसी सीए श्री अजीत सिंह, सचिव आईसीएआई चंडीगढ सीए श्री साहिल मितल, चंडीगढ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष श्री संजय टंडन, पंचकूला के मेयर श्री श्याम लाल बंसल, शिवालिक विकास बोर्ड के चैयरमेन श्री ओमप्रकाश देवीनगर, मुख्यमंत्री के राजनीतीक सचिव श्री तरूण भंडारी, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राकेश संधू, मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय, सीए स्टूडेंटस और इंस्टीच्यूट आफ चार्टेड अकाउंटेटस आफ इंडिया और निकासा के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD