Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें गांव मानावाला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी का प्रकाश पर्व मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी

 

2035 तक उत्तराखंड को 'विकसित राज्य' बनाकर रहेंगे : सीएम पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Rishikesh, Uttarakhand News, Rishikesh News
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

ऋषिकेश (उत्तराखंड) , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 15:01 IST

ऋषिकेश में सेवा, सुशासन और समर्पण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का नाम 'हर घर में, हर व्यक्ति के लिए जन सरकार' रखा गया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक वीडियो प्रस्तुति दिखाई गई।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में विभिन्न मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं साझा कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसी कारण कई ऐसे कार्य संभव हो सके हैं, जिन्हें पहले असंभव माना जाता था। उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से राज्य लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि 219 करोड़ रुपये की लागत वाली 241 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उनका कहना था कि ये सभी परियोजनाएं आने वाले समय में उत्तराखंड के विकास को और गति देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्षों में बिना रुके लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कभी दिन और महीने नहीं गिने।

उन्होंने कहा कि मैं कई बार किसी अधिकारी को फोन कर यह पूछता था कि वह कार्यालय में है या नहीं, लेकिन काम में व्यस्त रहने के कारण रविवार और अवकाश का भी ध्यान नहीं रहता था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालते समय उनके मन में केवल एक ही लक्ष्य था कि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक कैसे पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद उनके लिए सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। सरकार का उद्देश्य केवल अपना कार्यकाल पूरा करना नहीं, बल्कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2035 तक उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है। साथ ही, सभी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को दुग्ध उत्पादन, पुष्प उत्पादन और मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं और राज्य में 2 लाख 35 हजार बहनें लखपति बन चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है। राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है और राज्य का बजट एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है। राज्य में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1,700 हो गई है। साथ ही, होम-स्टे की संख्या में भी 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Rishikesh , Uttarakhand News , Rishikesh News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD