Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

राजनाथ सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा को श्रद्धांजलि दी

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, Rajnath Singh, Jaspal Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 12:32 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के मझौन में दिवंगत शूटिंग कोच और खिलाड़ी रहे जसपाल राणा को उनकी 'तेहरवीं' पर श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा, "जसपाल राणा ने वैश्विक मंच पर भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान देने और उसे ऊंचा करने में अहम भूमिका निभाने के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।"

रक्षा मंत्री ने जसपाल राणा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी जसपाल राणा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड और देश को गौरवान्वित किया। उनकी विरासत विरासत आने वाली पीढ़ियों के एथलीटों के लिए प्रेरणा का एक स्थायी स्रोत बनी रहेगी।

श्रद्धांजलि समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तराखंड के मंत्री सौरभ बहुगुणा और खजान दास, भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश शर्मा, अजय भट्ट और सुधांशु त्रिवेदी, बीजेपी विधायक पंकज सिंह, आदि उपस्थित रहे। द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन अवॉर्ड और पद्मश्री से सम्मानित जसपाल राणा का 13 जून को नई दिल्ली में एक अस्पताल में निधन हो गया था। 

भारत के सबसे महान शूटरों में से एक माने जाने वाले राणा का तीन दशक से भी लंबा करियर रहा। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट हैं। उन्होंने कॉम्पिटिशन के चार एडिशन में नौ स्वर्ण पदक सहित 15 पदक जीते हैं। उनकी उपलब्धियों में एशियन गेम्स में चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक भी शामिल है।

उन्होंने मिलान में 1994 की वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में रिकॉर्ड-सेटिंग परफॉर्मेंस के साथ स्वर्ण पदक जीता और 2006 के दोहा एशियन गेम्स के दौरान 25-मीटर सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। खेल से संन्यास के बाद राणा ने एक सफल कोच के तौर पर भी अपनी बड़ी पहचान बनाई। पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर के कोच जसपाल राणा ही थे।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , Rajnath Singh , Jaspal Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD