Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें जनसहयोग से ही पटियाला को प्रदेश का सबसे स्वच्छ एवं हरित शहर बनाया जा सकता है : डॉ. बलबीर सिंह डिप्टी कमिश्नर की ओर से निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने पर मतदाताओं का धन्यवाद, 60.5 प्रतिशत मतदान दर्ज कांग्रेस, भाजपा, शिअद आप के खिलाफ एकजुट : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के फ़ायदों में पटियाला पंजाब में सबसे आगे गांव मानावाला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी का प्रकाश पर्व मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा

 

गांव मानावाला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी का प्रकाश पर्व

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने माथा टेका, संगत को दी शुभकामनाएं

Harbhajan Singh ETO, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Amritsar, Chandan Grewal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 09:22 IST

श्री श्री 108 सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी का पावन प्रकाश पर्व आज उनके जन्मस्थान गांव मानावाला, जिला अमृतसर में श्रद्धा, आस्था एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सतगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक समारोह में पंजाब के लोक निर्माण मंत्री सरदार हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विशेष रूप से शिरकत की।

उन्होंने सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी के चरणों में माथा टेककर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समस्त संगत को पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी ने अपने जीवनकाल में मानवता को सत्य, सेवा, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि महान संतों की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रही हैं तथा लोगों को मानव कल्याण के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सभी धर्मों और आस्थाओं का समान सम्मान करती है तथा धार्मिक महापुरुषों के पावन पर्व पूरे श्रद्धा भाव से मनाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत श्रद्धालुओं को देश के विभिन्न प्रमुख धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्रा भी करवाई जा रही है।इस अवसर पर दिल्ली के विधायक डॉ. अजय दत्त, पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, पंजाब खादी बोर्ड के वाइस चेयरमैन पवन कुमार हंस, चेयरमैन अमृतपाल सिंह, बलविंदर गिल, बब्बू गिल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति, धार्मिक हस्तियां एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Amritsar , Chandan Grewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD