Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें गांव मानावाला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी का प्रकाश पर्व मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Rishikesh, Uttarakhand News, Rishikesh News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

ऋषिकेश (उत्तराखंड) , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 14:46 IST

ऋषिकेश से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण– जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश सरकार और आमजन के बीच समन्वय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत की गई है। पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया है।

5 वर्षों की जनसेवा, सुशासन एवं विकास यात्रा को समर्पित सेवा पखवाड़ा प्रदेशभर में आयोजित किया जा रहा है। 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के माध्यम से सरकार जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगी। प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर स्वास्थ्य, आयुष्मान, पेंशन, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

जनसमस्याओं का मौके पर पंजीकरण, त्वरित निस्तारण तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी शिविरों में मौजूद रहेंगे। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रदेश के सभी जनपदों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सहभागिता से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प साकार किया जाएगा।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Rishikesh , Uttarakhand News , Rishikesh News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD