Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं 'अमेरिका जीत रहा है', डोनाल्ड ट्रंप ने आजादी के 250 साल पूरे होने पर सैन्य शक्ति और आर्थिक फायदों की सराहना की पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, दुर्ग में अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग भोजपुर में खड़े कंटेनर से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौत अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर में 'कुंभाभिषेकम' भव्य रूप से संपन्न, 5,000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल 6 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव की पूजा करना लाभकारी, दोपहर 12:04 बजे से 12:58 बजे तक अभिजित मुहूर्त फीफा वर्ल्ड कप : पैराग्वे को हराकर क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, किलियन एम्बाप्पे बने जीत के नायक भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें : माणिक साहा दूसरा टी20 : जैकब बेथेल की तूफानी पारी, इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त मणिपुर में स्थायी शांति का एकमात्र रास्ता बातचीत, हिंसा रोकने के लिए हरसंभव प्रयास जारी : मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह एनबीटी उत्सव में बोले राजनाथ सिंह, पीएम मोदी के चौथे कार्यकाल में विकसित भारत का उदय देखेगी दुनिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले विश्व के 5 युवा पुरुष खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रचा, भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने

 

भरत व्यास पुण्यतिथि : शब्दों के जादूगर, जिनकी कलम ने 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' जैसे अमर गीत रचे

Bharat Vyas, Bollywood, Music, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 17:40 IST

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे बेहतरीन गीतकार हुए हैं, जिन्होंने शब्दों को भावना के साथ इतनी कुशलता से पिरोया है कि उनकी रचनाएं सदाबहार गाने बन गई हैं और पीढ़ियों के दिलों में उन्होंने हमेशा के लिए अपनी जगह बना ली है। उन्हीं बेमिसाल गीतकारों में एक नाम पंडित भरत व्यास का है, जिन्होंने 'ऐ मालिक तेरे बंदे हम' और 'ज्योत से ज्योत जलाते चलो' जैसे कभी न भूले जाने वाले गीतों की रचना की।

भरत व्यास हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज गीतकार और लेखक थे, जिनकी रचना ने अमिट छाप छोड़ी। उनका जन्म 6 जनवरी 1918 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। वे मूल रूप से चुरू जिले के निवासी थे। व्यास को बचपन से ही लेखनी में काफी रुचि थी। उन्होंने अपने करियर में लगभग 125 से अधिक फिल्मों के लिए गीत लिखे थे।

भरत व्यास को बॉलीवुड के सबसे मशहूर गीतकारों में से एक माना जाता था। वे आसान शब्दों के जरिए भावनाओं को छूने की अपनी काबिलियत के लिए प्रसिद्ध रहे। उनके गानों की खासियत शब्दों की गहराई और आम लोगों की भावनाओं को समझने की क्षमता है। व्यास ने अपनी मैट्रिक तक की पढ़ाई चुरू से पूरी की। इसके बाद वह कलकत्ता चले गए, जहां उन्होंने अपनी लेखनी को और निखारा।

उनका पहला लिखा गीत 'आओ वीरो हिलमिल गाए वंदे मातरम' था। इसके बाद उन्होंने 1943 में रिलीज हुई फिल्म 'दुहाई' से हिंदी सिनेमा में बतौर लेखक और गीतकार कदम रखा। भरत ने अपने करियर के शुरुआती दौर में लेखनी के साथ-साथ अभिनय में भी हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें असल पहचान अपनी लेखनी की असाधारण कला से मिली।

उनकी कुछ प्रमुख रचनाओं में 'आधा है चंद्रमा रात आधी', 'आ लौट के आजा मेरे मीत', 'जरा सामने तो आओ छलिए', 'तू छिपी है कहां', 'तेरा सुर और मेरे गीत', 'यूं ही तुम मुझसे बात करती रहो', 'जीवन में पिया तेरा साथ रहे', 'दिल का खिलौना हाय टूट गया', 'मस्ताना मौसम', 'तेरी शहनाई बोले' शामिल हैं। हिंदी सिनेमा के महान गीतकार और कवि भरत व्यास का निधन 4 जुलाई 1982 को हुआ, लेकिन अपनी अमर लेखनी के कारण वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

 

Tags: Bharat Vyas , Bollywood , Music , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD