Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कविन्द्र गुप्ता ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल : केवल सिंह ढिल्लों पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी नशा मुक्त, शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प- नायब सिंह सैनी सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर - सुमन सैनी प्रदेश सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध - कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू जनसहयोग से ही पटियाला को प्रदेश का सबसे स्वच्छ एवं हरित शहर बनाया जा सकता है : डॉ. बलबीर सिंह डिप्टी कमिश्नर की ओर से निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने पर मतदाताओं का धन्यवाद, 60.5 प्रतिशत मतदान दर्ज कांग्रेस, भाजपा, शिअद आप के खिलाफ एकजुट : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के फ़ायदों में पटियाला पंजाब में सबसे आगे गांव मानावाला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी का प्रकाश पर्व मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी मनोज सिन्हा ने नुनवान बेस कैंप में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया आईसीएमआर ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्‍कार जीता आमिर-गौरी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत–जी राम जी के लिए राज्यों को ₹25,863 करोड़ की पहली किस्त जारी की

 

विंबलडन : माया जॉइंट को शिकस्त देकर तीसरे राउंड में पहुंचीं एलेक्जेंड्रा एला, जीत के साथ रचा इतिहास

Sports News, Tennis, Alexandra Eala, Wimbledon, Wimbledon 2026, Maya Joint, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 03, 2026, 14:32 IST

विंबलडन में फिलीपींस की एलेक्जेंड्रा एला ने गुरुवार को लंदन के ऑल इंग्लैंड क्लब में माया जॉइंट के खिलाफ 3-6, 6-2, 6-0 से जीत दर्ज करते हुए पहली बार तीसरे राउंड में प्रवेश किया। यह मुकाबला दो घंटे से भी कम समय में खत्म हो गया। इस जीत के साथ एला 'द चैंपियनशिप' (विंबलडन) के तीसरे राउंड में पहुंचने वाली पहली फिलीपीन खिलाड़ी बन गईं।

मैच की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलिया की जॉइंट ने बढ़त बना ली थी। वह वैसी ही शानदार लय में दिख रही थीं जैसी कुछ दिन पहले सेरेना विलियम्स के खिलाफ जीत के दौरान थीं, लेकिन एला ने वापसी की। निर्णायक सेट में, 21 वर्षीय एला ने शुरुआती अहम ब्रेक हासिल किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पिछले साल ईस्टबोर्न फाइनल में जॉइंट के खिलाफ एला को बेहद करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जो निर्णायक सेट के टाई-ब्रेक में 12-10 पर खत्म हुआ था।

ऐसे में विंबलडन में गुरुवार को इस जीत के साथ हिसाब बराबर किया। इससे पहले, मैरी बौजकोवा और एमा नवारो ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर विमेंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में जगह बनाई। नंबर 21 सीड बौजकोवा पहले सेट में शुरुआती ब्रेक से उबरते हुए ग्रांट को 7-5, 6-3 से हराकर तीसरी बार विंबलडन के तीसरे राउंड में पहुंचीं।

बौजकोवा का अगला मुकाबला पिछले साल विंबलडन क्वार्टर फाइनलिस्ट रहीं ल्यूडमिला सैमसनोवा से होगा, जिन्होंने नंबर 15 सीड डायना श्नाइडर को 6-4, 4-6, 6-2 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई। डब्ल्यूटीए टूर पर हेड-टू-हेड मुकाबलों में सैमसनोवा 3-2 से आगे हैं, हालांकि ग्रास कोर्ट पर हुई उनकी पिछली एकमात्र भिड़ंत में बौजकोवा ने जीत हासिल की थी।

दूसरी तरफ, एमा नवारो ने ओक्साना सेलेखमेतेवा को 3-6, 6-4, 6-1 से हराकर लगातार तीसरे साल ऑल इंग्लैंड क्लब में तीसरे राउंड में जगह बनाई है। अमेरिकी खिलाड़ी साल 2024 में क्वार्टर फाइनल और पिछले साल चौथे राउंड तक पहुंची थीं। अगले राउंड में उनका मुकाबला या तो 12वीं सीड मार्टा कोस्त्युक से या फिर अन्ना ब्लिंकोवा से होगा।

 

Tags: Sports News , Tennis , Alexandra Eala , Wimbledon , Wimbledon 2026 , Maya Joint , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD