Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा चलामा छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कविन्द्र गुप्ता ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल : केवल सिंह ढिल्लों पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी नशा मुक्त, शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प- नायब सिंह सैनी सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर - सुमन सैनी प्रदेश सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध - कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू जनसहयोग से ही पटियाला को प्रदेश का सबसे स्वच्छ एवं हरित शहर बनाया जा सकता है : डॉ. बलबीर सिंह डिप्टी कमिश्नर की ओर से निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने पर मतदाताओं का धन्यवाद, 60.5 प्रतिशत मतदान दर्ज कांग्रेस, भाजपा, शिअद आप के खिलाफ एकजुट : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के फ़ायदों में पटियाला पंजाब में सबसे आगे

 

हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू

6 जुलाई से जनसंख्या गणना का प्री-टेस्ट शुरू होगा - डॉ. सुमिता मिश्रा

Dr Sumita Misra, Haryana Administration, Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 10:43 IST

हरियाणा ने भारत की जनगणना 2027 के जनसंख्या गणना चरण (Population Enumeration phase) के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त और हरियाणा जनगणना 2027 की नोडल अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा के चुने हुए कुछ क्षेत्रों में जनसंख्या गणना के प्री-टेस्ट (पूर्व-परीक्षण) को अधिसूचित कर दिया है। 

यह फील्ड अभ्यास 6 से 18 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जो कि जनगणना 2027 की देशव्यापी तैयारियों का हिस्सा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जनगणना प्रक्रिया को सुचारू, सटीक और कुशल बनाने की दिशा में प्री-टेस्ट एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। फील्ड गणना शुरू होने से पहले, अधिसूचित सैंपल क्षेत्रों के पात्र निवासियों को पहली से 5 जुलाई, 2026 तक सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वयं गणना) का विकल्प होगा, जिसके माध्यम से वे निर्धारित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्वेच्छा से अपना विवरण जमा कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि फील्ड अभ्यास पूरा होने के बाद, प्री-टेस्ट के दौरान जुटाई गई जानकारी को सत्यापित, अपडेट और मान्य करने के लिए 19 से 20 जुलाई, 2026 तक एक ‘‘रिविजनल राउंड’’ (पुनरीक्षण दौर) चलाया जाएगा।डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस पायलट अभ्यास को जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, डिजिटल प्रक्रियाओं, फील्ड संचालन और डेटा संग्रह तंत्र की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। 

प्री-टेस्ट से मिलने वाले अनुभव और निष्कर्ष देशव्यापी जनगणना शुरू होने से पहले परिचालन प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने, व्यावहारिक चुनौतियों की पहचान करने और पूरे ढांचे को मजबूत करने में मदद करेंगे।उन्होंने चयनित सैंपल क्षेत्रों के सभी निवासियों से इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग लेने और प्रगणकों (Enumerators) को पूरा सहयोग देने की अपील की है। 

उन्होंने कहा कि जनगणना डेटा की सटीकता, विश्वसनीयता और पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए जनता की भागीदारी बहुत जरूरी है, क्योंकि यही डेटा साक्ष्य-आधारित शासन, विकास योजनाओं और जन कल्याणकारी पहलों का आधार बनता है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 17ए और जनगणना नियम, 1990 के नियम 6डी के प्रावधानों के तहत अधिसूचना जारी की गई है जो भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत हरियाणा में इस जनसंख्या गणना प्री-टेस्ट के आयोजन को अधिकृत करती है।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Administration , Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD