Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा चलामा छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कविन्द्र गुप्ता ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल : केवल सिंह ढिल्लों पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी नशा मुक्त, शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प- नायब सिंह सैनी सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर - सुमन सैनी प्रदेश सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध - कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू जनसहयोग से ही पटियाला को प्रदेश का सबसे स्वच्छ एवं हरित शहर बनाया जा सकता है : डॉ. बलबीर सिंह डिप्टी कमिश्नर की ओर से निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने पर मतदाताओं का धन्यवाद, 60.5 प्रतिशत मतदान दर्ज कांग्रेस, भाजपा, शिअद आप के खिलाफ एकजुट : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के फ़ायदों में पटियाला पंजाब में सबसे आगे

 

सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर - सुमन सैनी

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बाबा लखी शाह बंजारा के 448वें जन्मोत्सव पर गुरुद्वारा में मत्था टेककर अरदास

Suman Saini, Baba Lakhi Shah Banjara, Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 10:44 IST

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर है। जब अत्याचारी औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली के चांदनी चौक में हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का शीश कलम कर दिया गया, तब भय और आतंक का वातावरण था। ऐसे समय में बाबा लखी शाह बंजारा जी ने अद्भुत साहस दिखाया।

उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी रविवार को लाडवा में गुरुद्वारा सिंह सभा में बाबा लखी शाह बंजारा के 448 वें जन्म उत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर अरदास की। श्रीमती सुमन सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से 11 लाख रुपए गुरुद्वारा सिंह सभा लोहारा को देने की घोषणा की। उन्होंने बाबा लखी शाह बंजारा जी कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी साध-संगत व समाज के सभी नागरिकों को जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा  केवल एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि वे साहस, सेवा, धर्म-रक्षा, त्याग और मानवता के महान प्रतीक थे। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब समय कठिन हो, परिस्थितियां प्रतिकूल हों और सत्य पर संकट हो, तब जो व्यक्ति धर्म, कर्तव्य और मानवता के पक्ष में अडिग खड़ा रहता है, वही इतिहास रचता है। 

उन्होंने कहा कि बाबा लखी शाह बंजारा का जीवन हमें सिखाता है कि निरूस्वार्थ सेवा, साहस, समर्पण और धर्म के प्रति आस्था ही मनुष्य को महान बनाती है।श्रीमती सैनी ने कहा कि महापुरुष किसी एक जाति, वर्ग या समुदाय की धरोहर नहीं होते, वे पूरे समाज और राष्ट्र की साझा विरासत होते हैं। उनके विचार और आदर्श एक प्रकाश-स्तंभ की तरह हमें दिशा देते हैं।

’मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घुमंतू एवं विमुक्त जातियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उठाए कई महत्वपूर्ण कदम’

श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि बंजारा समाज हमारे देश का अत्यंत संघर्षशील, मेहनती, स्वाभिमानी और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध समाज है। इस समाज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी परंपराओं, अपनी पहचान और अपनी जीवटता को बनाए रखा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार में यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज का कोई भी वर्ग विकास से वंचित न रहे। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घुमंतू एवं विमुक्त जातियों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऐसे परिवारों को योजनाओं और सेवाओं से जोड़ा गया है, ताकि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, आवास और सामाजिक सुरक्षा का लाभ आसानी से मिल सके। करनाल, पलवल और रोहतक सहित कई क्षेत्रों में घुमंतू परिवारों को बसाने और उन्हें प्लॉट उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का गठन करके समग्र विकास के लिए संस्थागत व्यवस्था भी बनाई गई है।

 

Tags: Suman Saini , Baba Lakhi Shah Banjara , Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD