Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों के मुद्दों पर डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की कुलवंत सिंह ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान रायपुर खुर्द और सुखगढ़ के विकास कार्यों का लिया जायजा सत्संग, सेवा और सिमरन आत्मिक जीवन के तीन सुदृढ़ आधार हैं डॉ. मनसुख मांडविया ने श्री सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा चलामा छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कविन्द्र गुप्ता ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल : केवल सिंह ढिल्लों पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी नशा मुक्त, शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प- नायब सिंह सैनी सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर - सुमन सैनी प्रदेश सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध - कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू जनसहयोग से ही पटियाला को प्रदेश का सबसे स्वच्छ एवं हरित शहर बनाया जा सकता है : डॉ. बलबीर सिंह डिप्टी कमिश्नर की ओर से निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने पर मतदाताओं का धन्यवाद, 60.5 प्रतिशत मतदान दर्ज कांग्रेस, भाजपा, शिअद आप के खिलाफ एकजुट : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के फ़ायदों में पटियाला पंजाब में सबसे आगे

 

केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल : केवल सिंह ढिल्लों

होशियारपुर जेल मामले पर ढिल्लों का ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 05 Jul 2026

Last updated on: Jul 06, 2026, 10:51 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने जालंधर में मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद पंजाब से नशा खत्म करने की गारंटी पूरी तरह खोखली साबित हुई है। बल्कि नशे का प्रवाह पहले से कई गुना बढ़ गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि राज्य से नशा केवल तीन महीनों में जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल बाद भी नशा खत्म होना तो दूर की बात है, बल्कि बड़ी संख्या में युवा पीढ़ी नशे की भेंट चढ़ रही है और सरकार का ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान पूरी तरह विफल हो चुका है।

होशियारपुर जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट की गिरफ्तारी के मामले में प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि जेलों में खुलेआम नशा बिकना सरकार की नाकामी को सिद्ध करता है। इसी जेल से वीडियो वायरल होना जेलों में खुलेआम मोबाइल फोन चलने का भी प्रमाण है। सरकार को सब कुछ पता होने के बावजूद वह चुटकुलों और ड्रामेबाज़ी में व्यस्त है।

उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय गैंगस्टरवाद, नशे, बेरोज़गारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से जूझ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री बेंगलुरु में छुट्टियां मना रहे हैं। ढिल्लों ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब इस समय लावारिस हो चुका है और दिल्ली से हारे हुए घोटालेबाज़ राज्य को चला रहे हैं, जबकि जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां विकास की रफ्तार तेज है।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि एक समय विकास के मामले में देश में पहले स्थान पर रहने वाला पंजाब आज 18वें स्थान पर खिसक गया है, जबकि 17वें स्थान पर रहने वाला उत्तर प्रदेश आज दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में लगातार उद्योग लग रहे हैं, कानून-व्यवस्था बेहतर है और पंजाब में फिर से खुशहाली केवल भाजपा सरकार ही ला सकती है।

महिलाओं को दिए गए 1000 रुपये प्रति माह योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 51 महीनों के 51,000 रुपये देने के बजाय केवल तीन महीनों की राशि देकर सरकार केवल ड्रामेबाज़ी कर रही है, जिससे पंजाब की महिलाओं के साथ बड़े स्तर पर धोखा हुआ है।कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए ढिल्लों ने कहा कि पार्टी आंतरिक कलह और नेतृत्व की लड़ाई में उलझी हुई है तथा पंजाब के लोगों से उसका कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि पार्टी 2027 में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के ‘सरकार-ए-खालसा’ के संकल्प को लेकर पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग दुखी है और लोगों के लिए एकमात्र उम्मीद भारतीय जनता पार्टी है।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD