Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

बंगाल में फर्जी जाति प्रमाण पत्र लेने और जारी करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा : सीएम सुवेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 30 Jun 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 14:58 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। उन्होंने चेतावनी दी कि उनके नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार ऐसे फर्जी जाति प्रमाण पत्र लेने और जारी करने वाले, दोनों तरह के लोगों को जेल भेजने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

वे पश्चिम बंगाल के आदिवासी-बहुल बांकुरा जिले के मुकुटमणिपुर में 'हुल दिवस' पर आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह दिन हर साल 1855 के ऐतिहासिक संथाल विद्रोह की याद में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पश्चिम बंगाल में आदिवासी आबादी के विकास के लिए कोई काम नहीं किया।

आदिवासी समुदाय पीछे छूट गया। पिछली सरकार के दौरान जाति से जुड़े मामलों, खासकर अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्रों के मामले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। बहुत सारे फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए गए। अब ऐसे फर्जी जाति प्रमाण पत्र लेने और जारी करने वालों को जेल भेजा जाएगा।" उन्होंने इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान की घटना का भी जिक्र किया, जो राज्य में एक अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन को संबोधित करने आई थीं।

सीएम ने कहा, "पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने भारत की राष्ट्रपति का अपमान करने में भी कोई संकोच नहीं किया। उन्होंने आदिवासी विकास के लिए पर्याप्त धनराशि भी नहीं दी, लेकिन हमारी सरकार आदिवासी समुदाय के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आदिवासी विकास के लिए कुल 350 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

राज्य सरकार ने जंगलमहल क्षेत्र के विकास के लिए बजट में 1200 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। राज्य सरकार आदिवासियों और मूल निवासियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।" बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन उन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अच्छा रहा जहां आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

जिन 16 विधानसभा क्षेत्रों में आदिवासी मतदाता बहुमत में हैं और जो अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं, उन सभी में भाजपा उम्मीदवार चुने गए। फिलहाल, पश्चिम बंगाल में आदिवासी पृष्ठभूमि के 17 चुने हुए विधायक हैं।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD