Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करते हैं : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सेना देगी जिला प्रशासन को हरसंभव सहयोग: आशिका जैन कैबिनेट बैठक में एक कार से पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्वानंद सोनोवाल गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके अकाल तख्त के आदेश का मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया समर्थन, भगवंत मान पर लगाए गंभीर आरोप एसआईआर को लेकर सीएम ए.रेवंत रेड्डी का कांग्रेस नेताओं को सख्त संदेश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिलीं सपना राणा केरल का 'ऑपरेशन तूफान' मिशन तेज : सीएम वीडी सतीशन ने तीन राज्यों से मांगा सहयोग, ड्रग नेटवर्क तोड़ने की तैयारी 25 जून का पंचांग : निर्जला एकादशी पर विष्णु की पूजा का विशेष महत्व, दोपहर 12:02 से 12:56 बजे तक अभिजित मुहूर्त

 

अरामबाग में बस खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत, 30 घायल

Tragedy, Road Accident, Arambagh, West Bengal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अरामबाग , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 15:43 IST

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के अरामबाग क्षेत्र में मंगलवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दुर्घटना के बाद एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रही यह बस पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान शहर से हुगली जिले के तारकेश्वर जा रही थी। अरामबाग के आदमबांध इलाके में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस पलटकर खाई में जा गिरी।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, हादसे में दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय लक्ष्मी मुर्मू और 35 वर्षीय शर्मिला सोरेन के रूप में हुई है। दोनों पूर्व बर्दवान जिले के धादन क्षेत्र की रहने वाली थीं और तारकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। हादसे में घायल यात्रियों को बचाकर अरामबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के लिए सड़क की खराब स्थिति को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि सड़क मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

एंबुलेंस के देर से पहुंचने को लेकर भी लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। गौरतलब है कि हाल ही में जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम की एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। उस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Arambagh , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD