Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

कविन्द्र गुप्ता ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Raj Bhawan, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 16:55 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में गैर-सरकारी संगठन एक्ट ह्यूमेन द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लगभग 15 लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए, जिससे उन्हें पुनः शारीरिक गतिशीलता प्राप्त होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे।

विभिन्न आयु वर्ग के ये लाभार्थी ऊना, कांगड़ा, रोहड़ू, शिमला और सिरमौर जिलों से इस शिविर में पहुंचे थे। कृत्रिम अंगों का वितरण 4 जून को राज्य रेड क्रॉस भवन में एक्ट ह्यूमेन द्वारा आयोजित पंजीकरण एवं मूल्यांकन शिविर के आधार पर किया गया, जिसमें पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया गया था।

लाभार्थियों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने उन्हें जीवन की चुनौतियों का साहस और आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कई बार अप्रत्याशित परिस्थितियां और दुर्घटनाएं लोगों से चलने-फिरने या दैनिक कार्य करने की क्षमता छीन लेती हैं, लेकिन इस प्रकार की संवेदनशील पहल न केवल उनकी शारीरिक गतिशीलता लौटाती है, बल्कि उनके आत्मसम्मान, आत्मविश्वास और जीवन में नई आशा का भी संचार करती है।

राज्यपाल ने एक्ट ह्यूमेन की समर्पित मानवीय सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि संस्था का कार्य समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने दिव्यांगजनों तक पहुंचकर उन्हें आधुनिक कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए संस्था और राज्य रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की।

राज्यपाल ने लोगों से ऐसी कल्याणकारी पहलों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए दिव्यांगजनों से कहा कि वे स्वयं को कभी भी असहाय या किसी से कम न समझें। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में अपार क्षमता और शक्ति होती है। दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और उचित सहयोग के बल पर कोई भी व्यक्ति आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जी सकता है। 

उन्होंने यह भी कहा कि समाज को मिलकर दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर, सुगम वातावरण और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। इससे पूर्व एक्ट ह्यूमेन की संस्थापक हरलीन कौर ने राज्यपाल का स्वागत किया और संस्था द्वारा संचालित विभिन्न मानवीय गतिविधियों की जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि एक्ट ह्यूमेन ने इससे पहले सोलन, कांगड़ा, धर्मशाला और मंडी जिलों में भी कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर अनेक दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाए है। संस्था केवल सहायक उपकरण ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सा उपचार के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि संस्था ने हिमाचल प्रदेश में दिव्यांगजन-अनुकूल आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। सोलन मॉल रोड स्थित चिल्ड्रन्स पार्क को दिव्यांगजन-अनुकूल पार्क में परिवर्तित किया गया है। इसके अतिरिक्त, शिमला के रानी झांसी पार्क और ब्रॉकहर्स्ट पार्क को भी सुगम एवं व्हीलचेयर-अनुकूल बनाया गया है, जिससे दिव्यांगजन और व्हीलचेयर उपयोगकर्ता सम्मानपूर्वक एवं सहजता से सार्वजनिक मनोरंजन स्थलों का आनंद ले सकें।

एक्ट ह्यूमेन हिमाचल के प्रबंधक योगेश शर्मा ने भी राज्यपाल को संस्था की प्रदेश में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Raj Bhawan , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD