Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

संत कबीर के जीवन से समानता और समरसता की मिलती है प्रेरणा : केवल सिंह पठानिया

संत कबीर जयंती पर बलड़ी में समारोह आयोजित

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 11:24 IST

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि 15वीं सदी के महान समाज सुधारक, निर्भीक चिंतक, रहस्यवादी कवि एवं संत शिरोमणि गुरु कबीर के लिए मानवता ही सबसे बड़ा धर्म था। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने विचारों से समाज को अंधविश्वास, पाखंड, व्यक्ति पूजा, जाति-पांति और ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों से ऊपर उठकर सत्य, समानता, समरसता, बंधुता और मानवता का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी। 

उन्होंने कहा कि आज भी संत कबीर की शिक्षाएं समसमायिक हैं तथा हमें उनके बतलाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। सोमवार को शाहपुर के बलड़ी में कबीर जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संत कबीर के अनुसार ईश्वर की दृष्टि में सभी मनुष्य समान हैं। 

उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की जहाँ जन्म के आधार पर नहीं, बल्कि कर्म और विचारों के आधार पर व्यक्ति का महत्व हो। उन्होंने कहा कि बचपन से ही कबीरदास का हृदय प्रेम और ज्ञान से भरा हुआ था। उन्होंने सरल हिंदी में सैकड़ों सुंदर दोहे रचे, ताकि सभी उन्हें आसानी से समझ सके और सच या भगवान की खोज की यात्रा की शुरुआत कर सके। 

उनके दोहे इतने प्रसिद्ध हो गए कि आज कई स्कूलों में उन्हें पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनने के लिए कबीर की वाणी को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार, पंचायत समिति सदस्य कांता देवी, प्रधान नीलम कुमारी, प्रधान कर्ण परमार, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, उपप्रधान विनोद कुमार, उपमंडलाधिकारी गणेश ठाकुर सहित जल शक्ति, लोक निर्माण विभाग तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD