Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के 8 जिलों में जल्द शुरू होंगी डिजिटल मैमोग्राफी सेवाएं पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों की घोषणा नाकाम कोशिश कर रही है आप: मान के कमजोर बचाव पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का तंज द्रौपदी मुर्मु बैतूल, मध्य प्रदेश में ‘अध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तीकरण’ महासम्मेलन में शामिल हुईं अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल

 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने एस.आई.आर. संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

बड़े स्तर पर जागरूकता गतिविधियां करवाने को कहा

Punjab Admin, Punjab Administration, Amninder Kaur, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 10:20 IST

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर ने आज वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी वोटर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में स्वीप नोडल अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने स्वीप गतिविधियों का जायजा लेते हुए लोगों को एस.आई.आर. प्रक्रिया के बारे में जागरूक करवाने के लिए बड़े स्तर पर जागरूकता गतिविधियां करवाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत अनाउंसमेंट, बी.एल.ओ. मीटिंगों, मॉल्स और पब्लिक पार्कों में जागरूकता मीटिंगों, सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश, मोबाइल वैनों, लघु नाटकों समेत व्यापक जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएं ताकि अधिक से अधिक जानकारी लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने युवा वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ई.एल.सी. क्लबों और एन.एस.एस. वॉलंटियर्स को भी जागरूकता मुहिम में शामिल करने को कहा।

उन्होंने वोटरों को एस.आई.आर. के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म भरने के महत्व के बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा वोटरों से 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म भरवाए जाएंगे।बैठक के दौरान चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह द्वारा स्वीप एक्शन प्लान साझा किया गया, जिसके तहत 24 जुलाई तक बूथ, हलका और जिला स्तर पर लगातार जागरूकता गतिविधियां करवाई जाएंगी।बैठक में सहायक स्वीप नोडल अधिकारी डा. अशोक सहोता के अलावा हलका स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Admin , Punjab Administration , Amninder Kaur , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD