Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया

 

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

Sports News, Cricket, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2026, ICC Womens T20 World Cup, ICC Womens T20 World Cup 2026, Smriti Mandhana, Shafali Verma, Sree Charani, India, Netherlands, Leeds
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लीड्स , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 13:41 IST

भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया है। 'विमेन इन ब्लू' ने बुधवार को हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से जीत दर्ज की। यह विमेंस वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 9 अक्टूबर 2024 को श्रीलंका के खिलाफ 82 रन से टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता था, जबकि 30 मार्च 2014 को बांग्लादेश के विरुद्ध 79 रन से जीत हासिल की थी।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 209 रन बनाए। भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी की। शेफाली 38 गेंदों में 10 चौकों के साथ 55 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद मंधाना ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 47 रन जुटाए।

मंधाना 47 गेंदों में 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। भारत को 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर दूसरा झटका लगा। इसके बाद टीम ने 17.1 ओवर तक 168 के स्कोर पर अपना चार विकेट गंवा दिया। यहां से ऋचा घोष ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पांचवें विकेट के लिए 15 गेंदों में 31 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

ऋचा 8 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि कप्तान कौर ने 12 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। दीप्ति शर्मा ने 2 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए। विपक्षी खेमे से कैरोलिन डी लैंग ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। आइरिस ज्विलिंग, हीथर सीगर्स और मर्थे वैन डेन राड को 1-1 विकेट हाथ लगा। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवरों में 114 रन पर सिमट गई।

हीथर सीगर्स ने फीबे मोल्केनबोअर के साथ पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। हीथर 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान बैबेट डी लीडे ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। इस टीम को 96 के स्कोर पर कप्तान के रूप में चौथा झटका लगा। बैबेट 27 गेंदों में 28 रन बनाकर लौटीं, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 114 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

भारत के लिए श्री चरणी ने 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा ने 20 रन देकर 3 विकेट निकाले। नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रन से मात दी थी। अब भारतीय टीम 21 जून को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2026 , ICC Womens T20 World Cup , ICC Womens T20 World Cup 2026 , Smriti Mandhana , Shafali Verma , Sree Charani , India , Netherlands , Leeds

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD