Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया

 

'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस

Shahid Kapoor, Kriti Sanon, Rashmika Mandanna, Cocktail 2, Tum Hi Ho Bandhu, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 13:48 IST

बॉलीवुड में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो रिलीज के सालों बाद भी लोगों की यादों में बसे रहते हैं। ऐसा ही एक लोकप्रिय गाना फिल्म 'कॉकटेल' का 'तुम ही हो बंधु' है। यह आज भी म्यूजिक लवर्स के बीच काफी पॉपुलर है। अब यह आइकॉनिक ट्रैक फिल्म 'कॉकटेल 2' के जरिए एक बार फिर नए अंदाज में लौटने जा रहा है। यह गाना पूरी तरह नए म्यूजिक टच और मॉडर्न साउंड के साथ पेश किया जाएगा।

मेकर्स का कहना है कि पुराने गाने को नए अंदाज में पेश करना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, क्योंकि लोगों की इमोशन्स उससे जुड़े होते हैं और किसी भी तरह का बदलाव सावधानी से करना पड़ता है। इस मौके पर अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर गाना की झलक साझा की। वीडियो में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन गाने पर जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

इस पोस्ट के साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा, ''फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज होने वाली है और हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।'' इस गाने का ओरिजिनल वर्जन मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती ने तैयार किया था। इसके बोल प्रसिद्ध गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे थे, जबकि इसे कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने गाया था।

यह गाना अपनी एनर्जी, मस्ती और दोस्ती के लिए जाना जाता है। अब इस नए वर्जन को संगीत निर्माता अभिजीत वघानी ने तैयार किया है। उन्होंने इस गाने को नए जमाने के म्यूजिक स्टाइल के अनुसार ढालने की कोशिश की है, ताकि यह आज की युवा पीढ़ी को भी पसंद आए और साथ ही पुराने फैंस की यादों को भी बरकरार रखे। अभिजीत वघानी ने कहा, ''इतने लोकप्रिय और पसंद किए जाने वाले गाने को दोबारा बनाना आसान काम नहीं है। 

इस गाने की सबसे बड़ी ताकत इसका टाइमलेस चार्म है, जिसे लोग आज भी महसूस करते हैं। इसलिए इसे दोबारा बनाते समय हमें खास ध्यान रखना पड़ा। हमारा मकसद था कि गाने का पुराना जादू बना रहे, लेकिन उसमें नए म्यूजिक टेक्सचर और मॉडर्न टच जोड़ा जाए, ताकि यह आज के समय के हिसाब से और भी आकर्षक लगे।

इस नए वर्जन में पुराने और नए दोनों तरह के म्यूजिक का मेल देखने को मिलेगा।'' इससे पहले फिल्म 'कॉकटेल 2' के मेकर्स ने इसके कुछ अन्य गाने भी रिलीज किए थे, जिनमें 'तुझको', 'वल्लाह', 'माशूका' और 'जब तलक' शामिल हैं। इन गानों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और फिल्म को लेकर पहले से ही चर्चा बनी हुई है। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

Tags: Shahid Kapoor , Kriti Sanon , Rashmika Mandanna , Cocktail 2 , Tum Hi Ho Bandhu , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD