Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर : अनिल विज पंजाब सरकार द्वारा खेल एवं जूता निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एफडीडीआई के साथ समझौता भगवंत सिंह मान ने बिहाला लोक मिलनी में विपक्ष की आलोचना की, बेअदबी विरोधी कानून का बचाव किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 जून को सतलुज के धुस्सी बांध पर बनने वाली पक्की सड़क का रखेंगे नींव पत्थर मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव समागम और शोभा यात्रा संबंधी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं : भगवंत सिंह मान जीएनएफसी के 50 साल : भूपेंद्र पटेल ने 2047 के लिए 70,000 करोड़ रुपए का विजन रखा विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी : हरपाल सिंह चीमा

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 जून को सतलुज के धुस्सी बांध पर बनने वाली पक्की सड़क का रखेंगे नींव पत्थर

संत सीचेवाल के लगातार प्रयासों से मंड इलाके की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर/शाहकोट , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 10:26 IST

मंड इलाके के लोगों की लंबे समय से लटक रही मांगों को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा सतलुज नदी के धुस्सी बांध पर गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक पक्की सड़क बनाने के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर 18 जून को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा रखा जाएगा। इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल द्वारा लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों को इलाके के लोग बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रहे है।

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, पुलिस और अन्य प्रशासकीय अधिकारियों के साथ मंडाला छन्ना और आस-पास के इलाकों का दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि समारोह के लिए सभी प्रबंध पूरे किए जा रहे हैं। इस मौके पर संत बलवीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि वर्ष 2023 के दौरान मंडाला छन्ना के पास बांध टूटने के कारण इलाके के लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

उस समय से ही बांध को मजबूत करने और इसके ऊपर पक्की सड़क बनाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। संत सीचेवाल ने कहा कि गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली यह सड़क मंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ेगी। इस मौके पर मंडाला छन्ना, गट्टा मुंडी कासू, गिदड़पिंडी और अन्य गांवों के निवासियों ने कहा कि वह सालों से इस सड़क की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी भी सरकार ने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि संत सीचेवाल ने इस मांग को सरकार तक पहुंचाकर लगातार पैरवी की, जिसके कारण आज यह सपना साकार हो रहा है। गांववासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और संत सीचेवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सड़क मंड इलाके की तस्वीर बदल देगी।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD