Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया

 

जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात

भारत-यूक्रेन सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Volodymyr Zelenskyy, Evian
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एवियन (फ्रांस) , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 13:45 IST

फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन संबंधों, व्यापार और शांति से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में कहा, ''एवियन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात हुई।

हाल के समय में भारत और यूक्रेन के बीच कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। यह हमारी आपसी साझेदारी के अलग-अलग पहलुओं में भी दिखाई देता है। हमारी बातचीत में हमने अपने सहयोग के कई मुद्दों की समीक्षा की। हम दोनों इस बात से सहमत हैं कि व्यापारिक संबंधों को फिर से उस स्तर पर लाना चाहिए, जैसे वे युद्ध से पहले थे।''

पीएम ने कहा, ''मैंने यह भी दोहराया कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहेगा और हर चीज से ऊपर इंसानियत के मूल्यों को महत्व देगा।'' यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी जी7 सम‍िट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का ज‍िक्र करते हुए बताया क‍ि हमने भारत-यूक्रेन संबंधों को मजबूत करने और नए सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में कहा, ''मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग की काफी संभावनाएं हैं और हम पहले से ही कई संयुक्त परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। हमने चर्चा की कि इन परियोजनाओं को और मजबूत कैसे बनाया जाए और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को कैसे बढ़ाया जाए।''

जेलेंस्की ने बताया क‍ि सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री यूक्रेन के साथ आपसी फायदे वाले संबंधों को आगे बढ़ाने में रुचि रखते हैं। वह मानते हैं कि यह साझेदारी हमारे लोगों को और मजबूत बना सकती है। जेलेंस्की ने कहा क‍ि हम साथ मिलकर कई अच्छे औद्योगिक और अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं।

हमने तय किया है कि दोनों देशों की टीमें इन सभी मुद्दों पर आगे की पूरी जानकारी और योजनाओं पर काम करेंगी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया क‍ि जी-7 शिखर सम्मेलन यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय साझेदारों का महत्वपूर्ण समर्थन मिला है। रूस पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन की रक्षा को मजबूत बनाने के लिए कई अहम कदमों पर सहमति बनी।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Volodymyr Zelenskyy , Evian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD