Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा हरियाणा की इंटरनेशनल योगा डे समारोह में रिकॉर्ड हिस्सेदारी का लक्ष्य आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति - नायब सिंह सैनी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान : राव नरबीर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का लिखा गया नया अध्याय - डॉ. अरविंद शर्मा हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर : अनिल विज पंजाब सरकार द्वारा खेल एवं जूता निर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एफडीडीआई के साथ समझौता भगवंत सिंह मान ने बिहाला लोक मिलनी में विपक्ष की आलोचना की, बेअदबी विरोधी कानून का बचाव किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 18 जून को सतलुज के धुस्सी बांध पर बनने वाली पक्की सड़क का रखेंगे नींव पत्थर मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव समागम और शोभा यात्रा संबंधी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं : भगवंत सिंह मान जीएनएफसी के 50 साल : भूपेंद्र पटेल ने 2047 के लिए 70,000 करोड़ रुपए का विजन रखा विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी : हरपाल सिंह चीमा पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों

 

मोहिंदर भगत ने अधिकारियों को सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव समागम और शोभा यात्रा संबंधी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

विभागों को सभी इंतजाम आपसी बेहतर तालमेल से निपटाने के निर्देश

Mohinder Bhagat, AAP Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 10:17 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने 29 जून को सतगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव और इसके संबंध में 27 जून को बड़े स्तर पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में आज यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने मेयर विनीत धीर, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया, कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि, पंजाब गौ सेवा आयोग के उप चेयरमैन कीमती भगत सहित प्रशासकीय अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्हें विस्तारपूर्वक हिदायतें दी। 

उन्होंने अधिकारियों को अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही से निभाने की ताकीद की ताकि प्रकाश उत्सव समागमों को पूरी श्रद्धा और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार मनाते हुए उचित ढंग से पूरा किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सतगुरु कबीर जी के प्रकाश उत्सव समागमों को पूरी श्रद्धा और उच्च मानकों के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रकाश उत्सव संबंधी करवाए जा रहे समागमों में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। श्री भगत ने सुरक्षा और उचित ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि समागमों में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत पेश न आए।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि समागमों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए महिला पुलिस समेत जरूरी पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं। इसके साथ ही लोगों की सुविधा के लिए शोभा यात्रा वाले दिन शहर में आवाजाही को उचित ढंग से जारी रखने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के अलावा रूट प्लान भी तैयार किया जाए।

कैबिनेट मंत्री ने समागम वाले स्थान और शोभा यात्रा के रूट पर दवाइयों व एंबुलेंस समेत जरूरी मेडिकल टीमों की तैनाती, सजावट, चौक का सुंदरीकरण, पीने का साफ पानी, अस्थायी शौचालय, पार्किंग, फायर ब्रिगेड समेत समुचित जरूरी बंदोबस्त सुनिश्चित करने की हिदायतें की। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शोभा यात्रा वाले रास्तों और मुख्य समागम वाले स्थान पर साफ-सफाई और लाइटों आदि के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

श्री भगत ने पावरकॉम के अधिकारियों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की हिदायत करते हुए कहा कि शोभा यात्रा वाले रूट पर यदि कहीं कोई बिजली की तारें लटक रही हैं तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी लगन और आपसी बेहतर तालमेल से निभाने की हिदायत की।

उन्होंने कहा कि इस काम में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सीनियर अधिकारियों को किए जा रहे प्रबंधों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन द्वारा सतिगुरु कबीर साहिब जी के प्रकाश उत्सव समागमों को सुचारू ढंग से निपटाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे, जिसके लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए अधिकारियों को पाबंद किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रबंधों के पक्ष से कोई कसर बाकी नहीं रहने दी जाएगी। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा व दिनेश ढल्ल, विभिन्न विभागों के अधिकारी और विभिन्न मंदिर कमेटियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD