Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर

 

पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई

डीजीपी गौरव यादव ने भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा-मीठा जल पिलाकर सेवा में भाग लिया

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 16:53 IST

पंजाब पुलिस द्वारा आज पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मानवता के प्रति सेवा और बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ‘छबील’ लगाई गई। पंजाब पुलिस मुख्यालय (पीपीएचक्यू) के बाहर गुरु साहिब द्वारा दिए गए निस्वार्थ सेवा और सद्भावना के सिद्धांतों का पालन करते हुए लोगों को छबील का ठंडा-मीठा जल पिलाया गया।

इस पावन अवसर पर पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने भीषण गर्मी में राहत प्रदान करने हेतु राहगीरों को ठंडा-मीठा जल पिलाने की सेवा में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान डीजीपी के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिनमें विशेष डीजीपी मुख्यालय एस.एस. श्रीवास्तव, विशेष डीजीपी तकनीकी सेवाएं राम सिंह, एडीजीपी सुरक्षा कौस्तुभ शर्मा, डीआईजी प्रशासन अलका मीना, डीआईजी कार्मिक अमनीत कोंडल, डीआईजी अपराध सरबजीत सिंह, एआईजी कार्मिक सुहेल कासिम मीर, एआईजी प्रोविजनिंग अजै गांधी तथा डीजीपी पंजाब के स्टाफ अधिकारी ऋषभ भोला शामिल थे। 

सभी अधिकारियों ने पूर्ण सम्मान और श्रद्धा भाव से सेवा की। पंजाब पुलिस की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, निस्वार्थ सेवा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डीजीपी गौरव यादव द्वारा नीम का पौधा भी लगाया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी की शाश्वत शिक्षाएं हमें सदैव समर्पण, सहानुभूति और निस्वार्थ भावना के साथ समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD