Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया

 

सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक

फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2026 जारी

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi, Parvesh Verma, Parvesh Sahib Singh Verma, Ravinder Indraj Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 13:50 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एपेक्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी मानसून के मद्देनजर बाढ़ नियंत्रण और जलभराव रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा फ्लड कंट्रोल ऑर्डर 2026 भी जारी किया गया। बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने निर्देश दिए कि मानसून के समय दिल्लीवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग पूरी तत्परता से कार्य करें।

उन्होंने कहा कि संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपों की संख्या बढ़ाई जाए और प्रत्येक जलभराव बिंदु पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने नालों की समयबद्ध डी-सिल्टिंग, मोबाइल पंपिंग सिस्टम की तत्काल उपलब्धता और 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सेंट्रल फ्लड कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया गया।

सरकार ने मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने को कहा। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों और चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस बैठक में सांसद योगेंद्र चंदोलिया, रामवीर सिंह बिधूड़ी, मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज, विधायक अनिल शर्मा, शिखा रॉय सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस बैठक को लेकर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि मानसून की तैयारी का मतलब चुनौतियों का सामना करना नहीं, बल्कि उनसे एक कदम आगे रहना है। 'बाढ़ नियंत्रण आदेश 2026' का जारी होना, दिल्ली की पहले से योजना बनाने, विभागों के बीच तालमेल बिठाने और नागरिकों पर केंद्रित शासन व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री, सांसदों और साथी मंत्रियों की मौजूदगी में जारी किया गया यह आदेश, पूरे शहर में तेजी से कार्रवाई और बाढ़ के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार करता है।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi , Parvesh Verma , Parvesh Sahib Singh Verma , Ravinder Indraj Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD