Thursday, 18 June 2026

 

 

खास खबरें श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव की बजाय एक विनम्र सिख की तरह पेश होकर अपनी भूल की माफी मांगें भगवंत मान : बलबीर सिंह सिद्धू एलपीयू के दो छात्र यूके और पेरू में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : नायब सिंह सैनी खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण तैयारी की समीक्षा बैठक भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया 'कॉकटेल 2' में फिर गूंजेगा 'तुम ही हो बंधु', नए म्यूजिक वर्जन में दिखा शाहिद, रश्मिका और कृति का जबरदस्त डांस जी-7 सम‍िट : नरेंद्र मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की की मुलाकात पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आस्था और आध्यात्मिक जागृति का माहौल : माणिक साहा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है : शुभमन गिल ‘हमारी लड़ाई आज से शुरू होती है’: कोटा में नीट विवाद पर राहुल गांधी का बयान भारत की सुरक्षा के समर्थन में डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमला हुआ तो अमेरिका साथ खड़ा होगा नरेन्द्र मोदी ने एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में "सभी के लिए संतुलित, साझा और टिकाऊ आर्थिक विकास की ओर बढ़ने" पर सत्र को संबोधित किया नरेन्द्र मोदी ने भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए की अनेक घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की करी घोषणा

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News, Loharu, Siwani, Bhiwani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिवानी (भिवानी) , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 18, 2026, 14:31 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सिवानी,  जिला भिवानी में आयोजित खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जेपी दलाल द्वारा रखी गई लोहारु विधानसभा क्षेत्र की मांगों में गांव गुरेरा, किकराल , नलोई, देवसर, ढाणी रामजस, ढाणी किशनलाल, ढाणी मिठ्ठी में जगमग योजना लागू करने की घोषणा की जिस पर 3 करोड़ 28 लाख रुपए का खर्च आएगा।

इसी प्रकार लोहारू शहर में 6 करोड़ 85 लाख की लागत से एक कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सिवानी के राजकीय महाविद्यालय में एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हाल का निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने सिवानी सिंचाई मंडल की मंढोली डिस्ट्रीब्यूटरी शहरयारपुर व खरकड़ी माइनर की 4 करोड़ की लागत से रीमॉडलिंग की जाएगी।

इसी प्रकार लोहारू सिंचाई मंडल में कासनी, झांझड़ा, बहल, पातवान, सौरा , बड़दु चैना माइनर की रीमॉडलिंग के लिए 8 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने किकराल रोड हाईवे बाईपास, सिवानी में ओवरब्रिज का निर्माण करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिवानी  के नागरिक अस्पताल में 4 करोड रुपए की लागत से पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने 12 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से बहल बस स्टैंड का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सिवानी नगर पालिका के लिए नए भवन का निर्माण करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सड़क तंत्र को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण एवं सड़क निर्माण विभाग की 391. 25 किलोमीटर की 120 सड़कों की मरम्मत व मार्केटिंग बोर्ड की 141.68 किलोमीटर की सड़कों की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने लोहारू विधानसभा के खेतों के 25 किलोमीटर के रास्तों को पक्का करने की घोषणा की। पूर्व मंत्री जेपी दलाल की बहल को उपमंडल बनाने सिवानी को हिसार में शामिल करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर आगामी समय में उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News , Loharu , Siwani , Bhiwani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD