Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप-इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात मेघालय में 40,000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का ऐलान, सीएम संगमा ने जताया आभार मध्य प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एमओयू सीएम मोहन चरण माझी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा-2026' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जेआरडी टाटा का किरदार निभाना सिर्फ एक अभिनय नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी : नसीरुद्दीन शाह मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर होंगे शामिल : सीएम मोहन यादव झारखंड सरकार ने नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान शुरू किया, सीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी बिहार में ऐसी व्यवस्था बनानी है कि सारे कोचिंग संस्थाएं बंद हो जाएं : सीएम सम्राट चौधरी स्लोवाकिया ने नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा त्रिपुरा सरकार ने लड़कियों की शिक्षा को मजबूत किया तो स्कूल छोड़ने की दर में कमी आई : सीएम माणिक साहा अन्नपूर्णा देवी और सावित्री ठाकुर ने इंदौर स्थित पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, एसपीएनआईडब्‍ल्‍यूसीडी की गतिविधियों की समीक्षा की महाराष्ट्र सरकार ने एमएमआर में एकीकृत बस परिवहन के लिए अध्ययन समूहों का गठन किया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा : ईरान समझौते से होर्मुज स्‍ट्रेट रहेगा हमेशा टोल-फ्री, परमाणु खतरा भी होगा खत्म राजस्थान में भीषण सड़क हादसा : डंपर और कार की टक्कर में 6 की मौत, 2 साल की बच्ची घायल नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की 10 अरब डॉलर से 190 अरब डॉलर त‍क पहुंची जैव-अर्थव्यवस्था; 12 वर्षों में भारत की विज्ञान गाथा ने छुए नए आयाम : डॉ. जितेंद्र सिंह भारत को असल में एकजुट करने वाले संत और ऋषि थे: अगथियार-द यूनिफायर पुस्तक के विमोचन पर सी.पी. राधाकृष्णन कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की कविंद्र गुप्ता ने कांगड़ा स्थित वेद आश्रम में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

 

एस.आई.आर. के तहत हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों और तकनीकी स्टाफ को दिया गया प्रशिक्षण

Punjab Admin, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:06 IST

वोटर सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के अंतर्गत जिला स्तर के मास्टर ट्रेनरों द्वारा हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों और अन्य तकनीकी स्टाफ सहित 400 से अधिक कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय प्रशिक्षण सेशन के दौरान मास्टर ट्रेनरों ने हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों, सुपरवाइजरों तथा अन्य तकनीकी स्टाफ को एस.आई.आर. प्रक्रिया और गणना फॉर्म भरने के सही तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

फॉर्म में भरे जाने वाले विवरणों, लगने वाले दस्तावेजों और ऑनलाइन अपलोडिंग प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करवाया गया। प्रशिक्षण सेशन की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने सुपरवाइजरों को अपने-अपने सेक्टरों में बी.एल.ओ. की रोजाना निगरानी करने और एस.आई.आर. के कार्य को शुद्धता व पारदर्शिता के साथ पूरा करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. प्रक्रिया को उचित एवं पारदर्शी ढंग से निपटाने के लिए हलका स्तर के मास्टर ट्रेनरों द्वारा 20 जून तक बी.एल.ओ. और बी.एल.ए. को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. का उद्देश्य वोटर सूची को 100 प्रतिशत शुद्ध करना है।

ट्रेनिंग सत्र में सुपरवाइजरों की शंका को दूर करने के साथ-साथ फील्ड स्तर पर काम को उचित ढंग से निपटाने के लिए आवश्यक व्यावहारिक जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, चुनाव स्टाफ तथा बड़ी संख्या में सुपरवाइजर और अन्य स्टाफ मौजूद थे।

 

Tags: Punjab Admin , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD