Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

द्रौपदी मुर्मु ने यू मिन आंग ह्लाइंग का स्‍वागत किया

म्‍यांमार, दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का प्रवेश-द्वार है : द्रौपदी मुर्मु

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, U Min Aung Hlaing, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 12:37 IST

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज,1 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में म्यांमार संघ गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम यू मिन आंग ह्लाइंग का स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ह्लाइंग का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और म्यांमार सदियों पुराने गहरे सांस्कृतिक, सभ्यतागत एवं आध्यात्मिक संबंधों से जुड़े हुए हैं।

हमारे संबंध आपसी समझ और मित्रता की एक मजबूत नींव पर आधारित हैं। म्यांमार दक्षिण-पूर्व एशिया तक पहुंचने के लिए भारत का प्रवेश-द्वार है, क्योंकि यह एकमात्र ऐसा आसियान देश है जिसकी जमीनी सीमा भारत से लगती है। यह भारत की "नेबरहुड फर्स्ट", "एक्ट ईस्ट" और "महासागर" नीतियों में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

राष्ट्रपति ने म्यांमार के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने पर राष्ट्रपति ह्लाइंग को बधाई दी और कहा कि भारत हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए नई सरकार के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है। उन्होंने कहा कि भारत, म्यांमार सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार उसके प्रयासों में सहयोग देने के लिए तत्पर है।

उन्‍होंने म्‍यांमार की शांति और सुलह के प्रयासों के प्रति भारत के अटूट समर्थन को अभिव्‍यक्‍त किया। राष्ट्रपति ने कहा कि कनेक्टिविटी भारत-म्यांमार साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पहले से चल रही परियोजनाएं म्यांमार सरकार के सहयोग से जल्द से जल्द पूरी हो जाएंगी। राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भारत-म्यांमार व्यापार संबंध फार्मास्यूटिकल्स, मशीनरी और कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में बढ़े हैं।

उन्होंने यह उल्‍लेख किया कि द्विपक्षीय व्यापार अभी भी अपनी संभावनाओं से कम है, और हम इसे आगे और बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भारत और म्यांमार के बीच मित्रता और अधिक सुदृढ़ होगी।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , U Min Aung Hlaing , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD