Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

उन्‍होंने उत्तर मैसिडोनिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत का नेतृत्व किया

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Skopje, North Macedonia
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

स्कोप्ये (उत्तर मैसिडोनिया) , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 17:33 IST

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा, उत्तर मैसिडोनिया और रोमानिया की अपनी राजकीय यात्राओं के दूसरे चरण में कल शाम (20 जुलाई, 2026) स्कोप्ये, उत्तर मैसिडोनिया पहुंचीं। किसी भारतीय राष्ट्रपति की उत्तर मैसिडोनिया की यह पहली यात्रा है। स्कोप्ये अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर, उत्तर मैसिडोनिया के विदेश कार्य एवं  विदेश व्यापार मंत्री, श्री टिम्को मुकुन्स्की ने राष्‍ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस राजकीय यात्रा पर राष्ट्रपति के साथ श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभणिया, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री, डॉ. दिनेश शर्मा, राज्‍य सभा सांसद और श्री विजय बघेल, लोकसभा सांसद भी गए हैं। आज (21 जुलाई, 2026) राष्ट्रपति ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत विला वोडनो के दौरे से की। विला वोडनो उत्तर मैसिडोनिया की राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास-सह-कार्यालय है।

वहां उत्तर मैसिडोनिया की राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा ने राष्‍ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्‍हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। आमने-सामने की बैठक और प्रतिनिधिमंडल स्तरीय बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के सभी विषयों पर चर्चा की, और आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

उन्होंने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी  सम्मान पर आधारित गहरे एवं मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के प्रति भरोसा जताया। राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक सहयोग भारत और उत्तर मैसेडोनिया के द्विपक्षीय संबंधों का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्‍होंने आईटी/आईटीईएस, कृषि, फ़ूड प्रोसेसिंग, फ़ार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल और बायोटेक, पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, और फ़िल्म निर्माण सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग पर ज़ोर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि सांस्कृतिक संबंध और लोगों के बीच आपसी संबंध हमेशा से हमारे द्विपक्षीय रिश्तों के मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्‍होंने इस बात का उल्‍लेख किया कि क्रिएटिव इंडस्ट्री के क्षेत्र में सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान का एक महत्‍वपूर्ण पहलू है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए), कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इंफ्रास्ट्रक्चर (सीडीआरआई) और ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस जैसी पहलों के जरिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है।

उन्होंने इन पहलों से जुड़ने की उत्तर मैसिडोनिया की मंशा का स्वागत किया और कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय पहलों में भाग लेने से उत्तर मैसिडोनिया को नवीकरणीय ऊर्जा और आपदा-रोधी क्षमता को बढ़ावा देने के लिए विश्‍व की सर्वश्रेष्‍ठ कार्य-पद्धतियों और तकनीकी विशेषज्ञता का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति ने उत्तर मैसिडोनिया के लिए इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (आईटीईसी) ट्रेनिंग स्लॉट की संख्या दोगुनी करने के भारत के निर्णय की घोषणा की; इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि यह दौरा भारत और उत्तर मैसिडोनिया के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करेगा और आने वाले वर्षों में इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Skopje , North Macedonia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD