Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

ज़ीरकपुर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाना पहली प्राथमिकता : अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विर्क

Kuljit Singh Randhawa, Dera Bassi, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Zirakpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज़ीरकपुर , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 09:21 IST

नगर परिषद ज़ीरकपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विर्क ने सोमवार को श्री सुखमनी साहिब के भोग उपरांत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा तथा आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रभजोत कौर की उपस्थिति में औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि डेराबस्सी हलके की तीनों नगर परिषदों में योग्य, ईमानदार और शिक्षित जनप्रतिनिधियों की टीम चुनी गई है, जो शहरों के विकास को नई दिशा और नई गति देगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए और सभी पार्षदों को मिलकर जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। रंधावा ने कहा कि नगर परिषद के कार्यालय प्रत्येक नागरिक के लिए सदैव खुले रहेंगे तथा हर शिकायत का समाधान पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद चुनावों को लेकर दायर सभी चुनौतियों को न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद अब समय किसी विवाद का नहीं, बल्कि पूरे शहर के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का है। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विर्क ने कहा कि ज़ीरकपुर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि शहर का समग्र विकास, बेहतर सफाई व्यवस्था, अवैध कब्जों को हटाना तथा नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना नई नगर परिषद का मुख्य लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का अध्यक्ष पूरे शहर का होता है, इसलिए प्रत्येक निर्णय जनहित को सर्वोपरि रखते हुए लिया जाएगा। शहर में अवैध कब्जों और गैर-कानूनी निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी तथा बिना किसी भेदभाव के कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विर्क ने कहा कि पूर्व में कराए गए विकास कार्यों और खर्च किए गए सरकारी फंडों को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार व्यक्तियों से जवाब-तलब किया जाएगा। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को शहर की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए विर्क ने कहा कि नाभा साहिब से अड्डा खुंभड़ा तक बड़ी ड्रेनेज पाइपलाइन बिछाने का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

साथ ही प्राकृतिक नालों पर बने अवरोधों को हटाकर पानी के प्राकृतिक प्रवाह को बहाल किया जाएगा, ताकि शहर को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की जिला अध्यक्ष प्रभजोत कौर, पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह, पार्टी के पार्षद, वार्ड प्रभारी, पदाधिकारी, सरपंच, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा शहरवासी उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , Dera Bassi , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Zirakpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD