Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 12:46 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत पाटलिपुत्र जंक्शन से भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए 1,150 श्रद्धालुओं के जत्थे को विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को विदाई दी। उन्होंने यात्रियों से मुलाकात की, ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और सभी श्रद्धालुओं की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

राज्य सरकार की इस पहल को धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और सनातन आस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दीप प्रज्वलन, डमरू वादन और शंखध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों की ओर से श्रद्धालु शोभा सिंह को कलश और अजीत कुमार को ध्वज भेंट किया।

आयोजन 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व- अटूट आस्था की गौरव गाथा' की भावना के अनुरूप श्रद्धा, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव के वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार के विभिन्न जिलों से आए 1,150 श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। यात्रा के साथ भेजे जा रहे ध्वज और कलश बिहार की आस्था, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान वे जहां भी जाएं, वहां बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा और सनातन मूल्यों का संदेश भी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था की है। भगवान सोमनाथ के आशीर्वाद से गुजरात और पूरा देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

भगवान सोमनाथ की कृपा से बिहार भी विकास, समृद्धि और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए शिखर पर पहुंचेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करने और बिहार की सुख-शांति, समृद्धि तथा सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया। सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग एक हजार वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर पर विदेशी आक्रांताओं ने हमला कर उसे लूटा था और नालंदा विश्वविद्यालय को भी नष्ट कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में 75 वर्ष पूर्व सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हुआ, जिसमें देश के प्रथम राष्ट्रपति और बिहार के गौरव डॉ. राजेंद्र प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों से नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्स्थापन भी हुआ, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत के पुनर्जागरण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि बिहार की सनातन परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना को पूरे देश तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक संजय सरावगी ने भी संबोधित किया।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD