Friday, 17 July 2026

 

 

खास खबरें विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी आदित्यनाथ लोकायुक्त ने कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश मानवाधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में ₹14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कजाकिस्तान एक्सपोजर विजिट पर गए आईटीआई विद्यार्थियों से बातचीत की भारत सरकार लुधियाना में सीनियर सिटिज़न्स और दिव्यांगजनों को मुफ़्त असिस्टिव डिवाइस बांटने के लिए स्पेशल सोशल एम्पावरमेंट कैंप लगाएगी: सुखविंदर सिंह बिंद्रा शहंशाह-ए-गजल : बंटवारे का दर्द, मैकेनिक की नौकरी और रियाज का जुनून, ऐसी थी मेहदी हसन की संघर्ष भरी कहानी स्लीमनाबाद टनल से 1450 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर जमीन की होगी सिंचाई : सीएम मोहन यादव इस हफ्ते ने ऐसा इक्का चलाया कि धमाल ही मच गया : संजीदा शेख 'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन' ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, 2592 युवाओं को मिलेगी नौकरी बागवानों को सेब खरीद बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ रुपये जारी: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्मों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ का किया सम्मान बादल का 'धर्म युद्ध मोर्चा' का ऐलान पंजाबियों को गुमराह करने के लिए सिर्फ़ एक राजनीतिक ड्रामा है: बलतेज पन्नू ₹257.32 करोड़ की लागत से जालंधर–होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के विकास का रास्ता साफ भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स में 965 अंकों की तेजी, निफ्टी 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलवंत सिंह की अगुवाई में 3 बसें रवाना लीवर रोगियों के लिए बड़ी राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एकीकृत लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम एनसीडब्‍ल्‍यू ने वर्कप्लेस सेफ्टी को मज़बूत करने के लिए नेशनल पॉश एक्ट अवेयरनेस प्रोग्राम शुरू किया गणना प्रपत्र भरने और जमा कराने के लिए 19 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एक दिवसीय एसआईआर विशेष शिविर लगाया जाएगा : अनिंदिता मित्रा "इस बरस सावन में अजब बात हुई... नोटों की बरसात हुई!" पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को 14 हजार करोड़ की सौगातें दी यूएसएमएस और ऑफशोर मार्केटर्स के बीच इंडस्ट्री एक्सपोजर के लिए एमओयू

 

'आदर्श बाल विद्यालय' में सख्त शिक्षक बनेंगे अभिमन्यु सिंह, बोले- 'डर नहीं, जिंदगी के लिए तैयार करना ही असली अनुशासन'

Web Series, OTT, Abhimanyu Singh, Adarsh Baal Vidyalaya, Kay Kay Menon, Gyaneshwar Tripathi, Archana Puran Singh, Naveen Kasturia, Deven Bhojani, Prasanna Bisht, Prime Video, Amazon Prime Video, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jul 2026

Last updated on: Jul 17, 2026, 17:25 IST

अभिनेता अभिमन्यु सिंह ने अब तक पर्दे पर ज्यादातर दमदार, खतरनाक और प्रभावशाली किरदार निभाकर अलग पहचान बनाई है। इस बार वह दर्शकों के सामने बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में अभिमन्यु एक सख्त शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह उनके अब तक निभाए गए सभी किरदार से अलग है।

अभिमन्यु ने कहा, ''मैंने करियर में कई दमदार और सख्त किरदार निभाए हैं, लेकिन एक शिक्षक की भूमिका निभाने की जिम्मेदारी बिल्कुल अलग होती है। मेरे किरदार का मानना है कि अनुशासन का मतलब बच्चों में डर पैदा करना नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, ईमानदारी और मजबूती के साथ जिंदगी का सामना करने के लिए तैयार करना है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मेरा किरदार बाहर से भले ही सख्त नजर आता हो, लेकिन उसके हर फैसले के पीछे छात्रों का बेहतर भविष्य छिपा है। मुझे लगता है कि हम सभी की जिंदगी में एक ऐसा शिक्षक जरूर रहा होगा, जिससे हम स्कूल के दिनों में डरते थे, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि उसी ने हमें सबसे ज्यादा सीख दी।

यही इस किरदार की असली भावना है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इससे खुद को जोड़ पाएंगे।'' वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में अभिनेता केके. मेनन मुख्य भूमिका में हैं। वह इसमें ज्ञानेश्वर त्रिपाठी नाम के एक हेडमास्टर का किरदार निभा रहे हैं, जो बेफिक्र, चतुर और परिस्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ने वाला व्यक्ति है।

उसमें अपनी खूबियां भी हैं और कमियां भी। केके. मेनन ने अपने किरदार के बारे में कहा, "मैंने अपने करियर में कई तरह के रोल निभाए, जिसमें इंटेलिजेंस ऑफिसर, राजनेता और अपराधी जैसे रोल्स शामिल हैं, लेकिन पहली बार मैं हेडमास्टर की भूमिका निभा रहा हूं। मेरा किरदार बहुत तेज दिमाग वाला और समझदार है। वह हर परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ना जानता है।

लेकिन, वह लापरवाह व्यक्ति है। यही अलग-अलग परतें इस किरदार को मेरे लिए बेहद खास बनाती हैं।" अभिमन्यु सिंह और केके. मेनन के अलावा सीरीज में ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, देवेन भोजानी और प्रसन्ना बिष्ट जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'आदर्श बाल विद्यालय' का निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। यह सात-एपिसोड की सीरीज है, जो 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Web Series , OTT , Abhimanyu Singh , Adarsh Baal Vidyalaya , Kay Kay Menon , Gyaneshwar Tripathi , Archana Puran Singh , Naveen Kasturia , Deven Bhojani , Prasanna Bisht , Prime Video , Amazon Prime Video , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD