Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध

बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने पीएसपीसीएल कर्मचारियों को 12.60 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई 10,500 सुरक्षा टूल किटों के वितरण का शुभारंभ किया

Tarunpreet Singh Sond, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 12:20 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने बिजली वितरण प्रणाली पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए 10,500 सुरक्षा टूल किटें खरीदी हैं। इन टूल किटों के वितरण का शुभारंभ आज पंजाब के बिजली मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह साँध ने सराभा नगर, लुधियाना स्थित पीएसपीसीएल कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान किया।

 इस अवसर पर डॉ. बसंत गर्ग, आईएएस, चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी), पीएसपीसीएल तथा इंजी. इंदरपाल सिंह, निदेशक (डिस्ट्रिब्यूशन) भी उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए बिजली मंत्री स. तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि बिजली कर्मचारी हर मौसम और हर परिस्थिति में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सेवाएं देते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान वितरण प्रणाली पर कार्य करते समय सहायक लाइनमैन (एएलएम), लाइनमैन तथा अन्य कर्मचारियों के साथ हुए घातक और गैर-घातक हादसों को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके कारण अनेक बिजली कर्मचारियों को अपनी बहुमूल्य जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि वर्तमान पंजाब सरकार ने बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण पहल की है।

उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे इन सुरक्षा टूल किटों का नियमित उपयोग करें तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करें, ताकि बहुमूल्य जीवन सुरक्षित रह सकें और कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार और पीएसपीसीएल बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा, कल्याण तथा बेहतर कार्य-परिस्थितियां सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कर्मचारी हितैषी प्रयास जारी रहेंगे।

समारोह की मेजबानी इंजी. जगदेव सिंह हांस, मुख्य इंजीनियर, सेंट्रल ज़ोन, लुधियाना ने की। इस अवसर पर मुख्य इंजीनियर (पी एंड एम), मुख्य इंजीनियर (स्टोर्स एंड वर्कशॉप) तथा पीएसपीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

12.60 करोड़ रुपये की लागत से 10,500 सुरक्षा टूल किटों की खरीदः सीएमडी डॉ. बसंत गर्ग

पीएसपीसीएल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग, आईएएस ने बताया कि पंजाब सरकार की पहल के तहत पीएसपीसीएल ने प्रत्येक सुरक्षा टूल किट पर लगभग 12,000 रुपये खर्च किए हैं तथा 10,500 टूल किटों की खरीद पर कुल 12.60 करोड़ रुपये की लागत आई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा टूल किट उपलब्ध कराने के साथ-साथ कर्मचारियों को इन सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग संबंधी निरंतर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि कार्य के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके।

प्रत्येक सुरक्षा टूल किट में कैनवास बैग, प्लास, स्क्रूड्राइवर सेट, स्पैनर सेट, रैचेट सेट, नियोन टेस्टर, पोल सेफ्टी बेल्ट, सेफ्टी हेलमेट, वोल्टेज सेंसर, रिफ्लेक्टिव जैकेट, सेफ्टी गॉगल्स, रिचार्जेबल एलईडी टॉर्च तथा सेफ्टी दस्ताने शामिल हैं, जो कर्मचारियों को कार्य के दौरान बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगे.

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD