Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी बिहार में हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा शुरू सरकार अब उद्यमों को नियंत्रित नहीं, बल्कि बढ़ावा देने वाली बन गई है : निर्मला सीतारमण डॉ. मनसुख मांडविया और हिमंता बिस्वा सरमा ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैस्कॉट पीको और एंथम लॉन्च किया अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में स्मार्ट बॉर्डर सिक्योरिटी की समीक्षा की

 

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर आउट, नफरत के खिलाफ जंग की दिखी झलक

Sunny Deol, Batwara 1947, Batwara 1947 Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 18 Jul 2026

Last updated on: Jul 18, 2026, 17:59 IST

अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। टीजर में भारत के बंटवारे की घटनाओं को दिखाया गया है। टीजर देखकर प्रतीत हो रहा है कि विभाजन के समय कैसे लोग बेरहम और गुस्से में अंधे हो गए थे। 57 सेकंड के टीजर में हाई वोल्टेज ड्रामा और विभाजन की दर्दनाक झलक देखने को मिल रही है।

सनी देओल ऐसे व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो परिवार की रक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना करते हैं। यह एक ऐसे निडर हीरो की झलक दिखाता है जो नफरत के खिलाफ मजबूती और पक्के इरादे के साथ खड़ा रहता है। यह फिल्म 1940 के दशक के उथल-पुथल भरे दौर को दिखाती है, जब बंटवारे ने लाखों लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी थी।

डर, नुकसान और बेघर होने के बीच यह एक ऐसे आदमी की कहानी को प्रस्तुत करती है, जिसने नफरत के बजाय हिम्मत और इंसानियत को चुना था। बताया जा रहा है कि फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया है, जिसकी वजह से फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म 'लगान' के बाद एक बार फिर आमिर खान, ए. आर. रहमान और जावेद अख्तर की ब्लॉकबस्टर तिकड़ी इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आई है।

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और एक्टर सनी देओल भी लगभग 30 साल (तीन दशक) के बाद इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और यह 14 अगस्त को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। स्वतंत्रता दिवस के समय फिल्म को रिलीज होने से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा फायदा हो सकता है। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं।

 

Tags: Sunny Deol , Batwara 1947 , Batwara 1947 Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD